पलामू। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसिआरा गांव में दो दिन से लापता 10 वर्षीय बच्ची ऋतु कुमारी का शव एक कुएं से बरामद किया गया है। बच्ची राम विनय चौरसिया की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, ऋतु कुमारी शुक्रवार शाम से अपने घर से लापता थी। वह अपनी बहन के लिए खेत पर खाना लेकर गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की थी और चैनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। खोजबीन के क्रम में बच्ची का शव कुएं में देखा गया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया, पुलिस इसे आपराधिक तत्वों द्वारा हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का मामला मान रही है। विधायक आलोक चौरसिया ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
You may also like

'लाफ्टर शेफ्स 3' प्रोमो: सन्नाटे में विवियन डिसेना बना रहे थे खाना, कृष्णा अभिषेक ने ले ली मौज, सबकी छूटी हंसी

रायबरेली में ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतरा, NTPC में कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी हुई डिरेल, टला हादसा

AAP के बाद अब बीजेपी ने जारी की MCD उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे-किसे मिला टिकट

'ई फैक्स मशीन अमीर लोग के खिलौना बा', जब मुख्यमंत्री रहते टीएन शेषन पर बमके लालू यादव, 1995 के बिहार चुनाव की कहानी

दिल्ली क्राइम 3: क्या नई चुनौतियों का सामना करेंगे वर्तिका चतुर्वेदी?





