बेंगलुरु । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रो. के. नरहरि (93) का आज सुबह निधन हो गया। उम्रजनित बीमारियों से जूझ रहे प्रो. नरहरि ने सुबह करीब 4ः30 बजे यहां अपने घर पर अंतिम सांस ली।
प्रो. नरहरि ने कई दशकों तक संघ परिवार के विभिन्न संगठनों में प्रमुख भूमिका निभाई। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अखिल भारतीय महासंघ के अध्यक्ष और द माइथिक सोसाइटी के अध्यक्ष रहे। उन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और जेल गए। संघ परिवार और भाजपा के अनेक नेताओं ने प्रो. नरहरि के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
You may also like
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया, बेथ मूनी ने जड़ा शतक
आज का तुला राशिफल: सितारे लाएंगे आपके लिए ये बड़ा बदलाव!
ओटीपी हैकिंग का अंत करेगी ये तकनीक, भारत में हुए शोध का नतीजा
वृश्चिक राशि वालों के लिए 9 अक्टूबर 2025 का दिन लाएगा ये बड़ा बदलाव!
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाए नए आरोप, अधिकारों की रक्षा की लगाई गुहार