सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में मानिकपुर रेलखंड पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। यहां मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच रात करीब 2:54 बजे मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से भागलपुर जा रही यात्री ट्रेन (12336) की कपलिंग टूट गई। इससे तीन बोगियां अलग होकर पीछे छूट गईं।
हादसे के समय ट्रेन कॉशन (सावधानी) के कारण 10 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी रफ्तार पर चल रही थी। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी अमला मौके पर पहुंचा और एस-1 कोच को अलग करने के बाद यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 7 बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
You may also like

रोज खाली पेट सिर्फ 2 इलायची चबाने से शरीर को मिलते` हैं चमत्कारी फायदे डॉक्टर भी रह जाएंगे हैरान

कन्फ्यूजन ने ली महिला की जान, बंजी जम्पिंग में बिना रस्सी` के कूद गई, हवा में ही निकल गए प्राण

पेशाब करते वक्त जलन से हो रहे हैं परेशान? जानिए असरदार` उपाय जो तुरंत देंगे आराम

शादी करने को एक पांव पर बैठी है यहां की सुंदर` लड़कियां, लेकिन मिल नहीं रहे लड़के, क्या आप करेंगे?

छठ पूजा के दौरान हादसा : तीन लोग नदी में डूबे, एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी




