राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दामाद गौतम अश्विनी को बॉम्बे हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। करीब एक साल तक चली लंबी प्रक्रिया और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की संस्तुति के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से यह नियुक्ति पूरी हुई। गौतम पेशे से वकील हैं और लंबे समय से बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनकी पहचान एक अनुभवी कानूनी पेशेवर के रूप में रही है। वे अशोक गहलोत की बेटी सोनिया गहलोत के पति हैं।
कई महीनों बाद नियुक्ति को मंजूरी
जानकारी के अनुसार, न्यायिक सेवा में उनकी नियुक्ति की संस्तुति सबसे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंजूरी दी थी। हालांकि, इस प्रक्रिया में कई महीने लग गए और अब केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद नियुक्ति को मंजूरी मिली है।
गहलोत के परिवार में पहले जज
गौरतलब है कि अशोक गहलोत ने खुद भी कानून की पढ़ाई की है और लंबे समय से राजनीतिक जीवन में सक्रिय हैं। वे तीन बार सीएम रह चुके हैं। यह उनके परिवार का पहला सदस्य है, जिसे उच्च न्यायपालिका में जज नियुक्त किया गया है। राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को लेकर चर्चा है, लेकिन न्यायिक क्षेत्र में इसे सामान्य प्रक्रिया और योग्यता आधारित चयन के रूप में देखा जा रहा है।
You may also like
सोनीपत: राई ब्लॉक में सरपंचाें का गुट दाेफाड़
हिसार : सेल्फ डिफेंस कैंप में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
अनुराग चौधरी चुने गए गन्ना समिति लक्सर के अध्यक्ष, समर्थकों ने मनाया जश्न
न लकड़ी न प्लास्टिक… पढ़िए सिर्फ मिट्टी से बनने वाले ताजिए की 390 साल पुरानी ऐतिहासिक प्रेम कहानी
रोटी खाकर भी घटेगा वजन? जानिए रागी की रोटी का चमत्कारी असर