अलवर मिनी सचिवालय को एक महीने में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रशासन को एक मेल मिला, जिसमें लिखा था- मिनी सचिवालय में अमोनियम नाइट्रेट फॉस्फेट लगाया गया है। इसे दोपहर 2 बजे से पहले उड़ा दिया जाएगा।एक महीने पहले भी मिनी सचिवालय में आरडीएक्स लगाने की धमकी मिली थी। हालांकि दूसरी बार मिनी सचिवालय परिसर की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन प्रशासन में हड़कंप मच गया।
ये लिखा था मेल में-
अलवर एडीएम सिटी बीना महावर ने बताया-आज सुबह जमीशा मुबीन के नाम से एक धमकी भरा मेल आया। जिसमें डीएमके जाफर और सादिक भी लिखा था। इसके आगे लिखा था- सांप्रदायिक और जातिगत संघर्ष कराना आईएसआई की रणनीति है। इसके अलावा पहले की तरह दक्षिण भारतीय लहजे में कुछ लिखा है।धमकी भरे मेल की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल मिनी सचिवालय पहुंचे। उन्होंने कहा-यह कायराना हरकत है। धमकी देने वाले में हिम्मत है तो कुछ करके दिखाए। एक तरह से यह अराजकता बढ़ाने की कोशिश है। यहां कोई डरता नहीं है। प्रशासन अपने काम में व्यस्त है।
15 अप्रैल को भी धमकी भरा मेल मिला था
इससे पहले 15 अप्रैल को साउथ से एक मेल आया था जिसमें लिखा था- कलेक्ट्रेट में आरडीएक्स लगा दिया गया है। मिनी सचिवालय को दोपहर 2 बजे तक उड़ा दिया जाएगा। तब जयपुर से बम निरोधक दस्ते की टीम भी पहुंची थी। लेकिन उस समय भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला। उसके बाद अब 14 मई को सुबह 10 बजे
पुराने मेल की जांच नहीं हो पाई
पुराने मेल की जांच प्रशासन पूरी नहीं कर पाया। दरअसल यह पता नहीं चल पाया कि मेल कहां से आया। उसके बाद दोबारा मेल भेजा गया। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि यह पहले वाला ही मेल है। इसलिए यह उसी व्यक्ति का काम है। इससे पहले प्रशासन ने मामला भी दर्ज कराया था।
You may also like
यह समय सवाल -जवाब का नहीं, देश की अस्मिता का है : दानिश आजाद अंसारी
संभाजी महाराज की जयंती, विक्की कौशल ने 'छावा' को किया नमन
वयस्कता में टाइप 1 डायबिटीज से हृदय रोग और मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है : अध्ययन
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम को फिर मिली बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
Nyaymurti B.R. गवई ने संभाला भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश का पदभार, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ