ज़ुबीन गर्ग. (फाइल फोटो)
प्रसिद्ध असमिया गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर देर रात सिंगापुर से दिल्ली पहुंचा। इसके बाद उनका शव गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद, जुबीन का शव भारतीय राजदूत को सौंपा गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को दिल्ली में गर्ग का पार्थिव शरीर लेने के लिए यात्रा की, जहां उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा भी उपस्थित थीं.
सीएम सरमा ने बताया कि 'या अली' गायक के अवशेष आज प्रशंसकों और शुभचिंतकों के अंतिम दर्शन के लिए गुवाहाटी के सरुसजाई में अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रखे जाएंगे.
अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर की व्यवस्था
असम सरकार ने एक बयान में कहा कि जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को आज सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.
#WATCH | Assam CM Himanta Biswa Sarma pays tribute to the mortal remains of singer Zubeen Garg, which have been brought to the IGI Airport in Delhi from Singapore. pic.twitter.com/AlXae6AtlP
— ANI (@ANI) September 20, 2025
असमिया समुदाय में शोक का माहौल
बड़ी संख्या में प्रशंसक अपने प्रिय गायक के अंतिम दर्शन के लिए गुवाहाटी स्थित उनके आवास और एयरपोर्ट के बाहर एकत्रित हो गए हैं। संगीतकार और गायक मानस रॉबिन ने कहा कि जुबीन गर्ग का निधन भारतीय संगीत प्रेमियों और असमिया समुदाय के लिए एक दुखद घटना है। उन्होंने कहा, 'हम जुबीन गर्ग से प्यार करते थे। उनके गीतों के माध्यम से हम जीते हैं। उनका असामयिक निधन सभी के दिलों को तोड़ गया है।'
कांग्रेस विधायक दिगंत बर्मन ने कहा कि जुबीन गर्ग असम की आत्मा थे। उन्होंने कहा, 'जुबीन का दिल बहुत बड़ा था। वह गरीबों की मदद करते थे। कोई दूसरा गायक या कलाकार इतना निस्वार्थ नहीं है।'
कांग्रेस विधायक नंदिता दास ने कहा कि हमें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि यह सच है। जुबीन गर्ग अपने संगीत और विचारधारा के माध्यम से हमेशा हमारे साथ रहेंगे।
सीएम सरमा ने बताया कि जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर विशेष विमान से गुवाहाटी लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्थिव शरीर को पहले जुबीन के घर ले जाया जाएगा।
राजकीय शोक की घोषणा
असम सरकार ने जुबीन गर्ग के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन या सार्वजनिक समारोह नहीं होंगे। देशभर से शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है.
You may also like
17 साल बाद फिर से चर्चा में आयी खूनी शबनम, प्रॉपर्टी से जुड़ा है मामला
दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में तीन दिन और बरसेंगे मेघ, पश्चिम में रहेगा शुष्क मौसम
Cheaper House Construction: घर बनाना हुआ बेहद सस्ता, जानिए कैसे
एसओजी ने किया करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल पुलिस पर आरएसएस की रैली में 'अनावश्यक रूप से बाधा डालने' का आरोप लगाया