बिहार के बेगूसराय में एक ट्रिपल मर्डर की घटना में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जबरिया शादी के बाद दुल्हन नीलू कुमारी अपने पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव के साथ पति हिमांशु यादव के घर गई थी। लेकिन हिमांशु ने नीलू को अपने पास रखने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर हिमांशु ने तीनों को गोली मार दी।
इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अभिषेक कुमार यादव और जुबैश यादव नाम के दो आरोपियों को पकड़ा है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहुक गांव में हुई।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात शनिवार शाम को हुई। उमेश यादव अपनी बेटी नीलू और बेटे के साथ नीलू की ससुराल गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उमेश वहां पहुंचे, तो ससुराल वालों के साथ झगड़ा हो गया।
गांव के मुखिया सुबोध कुमार यादव ने बताया कि यह मामला पकड़ुआ शादी का है, जिसमें लड़कों को अगवा कर उनकी इच्छा के खिलाफ शादी कराई जाती है। यही कारण है कि नीलू कुमारी के ससुराल वाले शादी के दो साल बाद भी उसे अपने घर नहीं ले जा रहे थे।
You may also like
मजेदार जोक्स: मम्मी आज स्कूल नहीं जाऊँगा
धरती पर हैं भगवान. ईश्वर के चरणों में झुक गया विज्ञान, वैज्ञानिक ने पेश किया ऐसा मैथमेटिकल फॉर्म्युला, दुनिया हैरान ⤙
मूंग दाल के अद्भुत फायदे: स्वास्थ्य के लिए रामबाण उपाय
Success Story: 5 बीघा खेत से लखपति बनने का फॉर्म्युला! भिंड के किसान रामगोपाल बोले- अब पूछना मत, सीधे नोट कर लो
गुजरात के अब इस शहर में पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों के ख़िलाफ़ शुरू किया अभियान