पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गुटखा खाती थी, जो उसे पसंद नहीं था। हालांकि, पुलिस इस मामले में हत्या के पीछे शक की संभावना देख रही है। पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी घरों में काम करती थी और अक्सर मोबाइल पर बात करती थी, जिससे दोनों के बीच झगड़े होते थे।
हेमंत ने पत्नी का शव कमरे में बंद कर फरार हो गया था। उसने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। यह महिला की दूसरी शादी थी, जबकि हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी। हेमंत शराब का आदी है, और उसकी पत्नी इसका विरोध करती थी। घर का खर्चा भी पत्नी ही उठाती थी।
झगड़े के दौरान गुस्से में आकर पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह घबरा गया और शव को कमरे में बंद कर भाग गया। उसने खुद ही परिवार वालों को फोन करके हत्या की सूचना दी। पति ने हत्या का कारण गुटखा खाना बताया, लेकिन पुलिस को यह बात समझ में नहीं आ रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह अपनी पत्नी पर शक करता था।
समझौता करने के बाद भी झगड़े जारी रहे
महिला ने लगातार झगड़ों से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था और मायके में रहने लगी थी। 10 दिन पहले, पति ने पंचायत में जाकर पत्नी को वापस लाने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुए।
You may also like
पुलिस ही बन गई लुटेरी गैंग! युवक का अपहरण कर लूटी गई क्रिप्टो करेंसी, जांच में हुआ खुलासा
सरकार का बड़ा फैसला: लिपिक भर्ती घोटाला मामले में पूरे प्रदेश में जांच के आदेश, फर्जीवादा करने वालो में मचा हड़कंप
'इंदौर', लगातार आठवीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर
छत्तीसगढ़ के सात शहरों को मिला राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
डीआरडीओ विकसित करेगा अगली पीढ़ी का स्वदेशी अवाक्स सिस्टम, केंद्र की मंजूरी