3 महिलाओं को न्यूड करके घुमाने का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक शादीशुदा महिला को घर से भगाकर ले गया। इसके बाद गाँव के लोग भड़क गए और उसकी मां और चाची को निर्वस्त्र कर घुमा दिया।तीनों के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई है।
गाँव के दलित परिवार की लड़की की शादी हुई थी। लड़की अपने ससुराल से गायब हो गई। छानबीन करते हुए पुलिस उसके मायके पहुंची। मायके वालों ने पास के ही रहने वाले एक मुस्लिम युवक पर लड़की को बहलफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया।
बड़ी संख्या में लोग युवक के घर पहुंचे। कोई मर्द घर में नहीं था तो महिलाओं ने घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि इसके बाद वो लोग युवक की 60 साल की मां और उसकी 40-40 साल की दो चाचियों को घसीटते हुए बाहर लेकर आये। तीनों को नग्न करके पूरे गाँव में घुमाया।
इस दौरान उसे पीटा भी और घर के बाहर रखे हुए कपड़ों में आग लगा दी। इस दौरान सिपाही भी मौजूद थे। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने उनका नग्न वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस ने इस घटना से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि महिलाएं झूठ बोल रही है।
You may also like
'दुर्घटना की ज़िम्मेदारी हमारी नहीं...' नाजिम के नोटिस ने खड़ा किया नया विवाद, गुस्से में मुस्लिम संगठन
इस्लाम का वो रहस्य जो 90% मुसलमान नहीं जानते! 'अल्लाहु अकबर का वो सच्चा अर्थ जो आपकी नमाज को बदल देगाˏ
अमेरिकी बीफ़ पर 2003 से लगा आयात प्रतिबंध हटाएगा ऑस्ट्रेलिया
इतिहास के पन्नों में 25 जुलाईः आईवीएफ से आई प्रजनन चिकित्सा में क्रांति
दिनभर पानी पीना भूल जाते हैं तो संभल जाइए, आपकी इसी आदत से शुरू हो सकती है खतरनाक किडनी की बीमारीˏ