Arjun Kapoor Birthday With To Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर उन्हें चाहने वाले हर शख्स ने बधाई दी है। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके एक्स- बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर द्वारा दी गईं शुभकामनाएं खींच रही हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर मलाइका की एक तस्वीर शेयर कर दिल छूने वाला मैसेज लिखा है, जो यह बता रहा है कि भले ही प्यार के मामले में उनके रास्ते अलग हो गए हों, लेकिन अब भी उनकी दोस्ती कायम है। मलाइका ने भी अर्जुन की स्टोरी को अपने हैंडल से शेयर किया है और उन्हें धन्यवाद बोला है। ब्रेकअप के बाद दोनों का एक-दूसरे का एक-दूसरे के प्रति यह प्यार चर्चा में बना हुआ है।
अर्जुन कपूर ने दी एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका को जन्मदिन की शुभकामनाएं
अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्रांम स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके पेरिस वैकेशन की है। इस तस्वीर में मलाइका एक बालकनी में खड़े होकर पोज दे रही हैं, जिसके बैकग्राउंड में एफिल टावर भी दिखाई दे रहा है। अर्जुन कपूर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, “जन्मदिन की शुभकामनाएं मलाइका अरोड़ा। हमेशा आ
कितने साल चला अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक-दूसरे को 2018 में डेट करना शुरू किया था। यह रिश्ता लगभग 6 साल चला और फिर 2024 में दोनों अलग हो गए। 2024 में दिवाली की एक पार्टी के दौरान अर्जुन कपूर ने यह खुलासा किया था कि वे सिंगल हैं। अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज़ खान से शादी की थी, जिनसे उनका 22 साल का बेटा अरहान खान है। 2016 में अरबाज़-मलाइका अलग हुए और 2017 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।
You may also like

बिहार चुनाव 2025: BJP का 'मिशन बिहार', पीएम मोदी करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज; अमित शाह भी भरेंगे हुंकार

अलीपुरद्वार में हाथी के दो अलग-अलग हमले, महिला और बच्चे सहित तीन की मौत

प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा आज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार

MMS लीक होने की वजह से शर्मसार हो गई थी ये` 5 एक्ट्रेसेस List में संस्कारी बहू कैटरीना का नाम भी है शामिल

जीरा और केले के इस अद्भुत मिश्रण से 10 गुना तेज़ी` से पेट की चर्बी पिघलेगी, जरूर पढ़े और शेयर करे





