इंटरनेट डेस्क। कढ़ी पत्ता भारतीय किचन में आपको आसानी से मिल जाता है। इसका उपयोग सब्जी बनाने में छोंक के समय किया जाता है। खासकर साउथ इंडियन डिशेज इसके बिना अधूरी रहती है और इसलिए लगभग हर साउथ इंडियन डिश में कढ़ी पत्ते का स्वाद चखने को मिल जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। इसमें कई सारे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आपको यह पता हैं कि खाली पेट इसका पानी पीने से आपको कई सारे फायदे मिलते हैं।
वजन घटाने में मददगार
कढ़ी पत्ते में कैलोरी की मात्रा कॉफी हद तक होती है। फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है। ऐसे में इसका पानी उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं। सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से भूख कम लगती है। मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
खून को साफ करता है
कढ़ी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो अंदर से शरीर की सफाई करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से शरीर के सिस्टम को साफ करने में मदद मिलती है।
You may also like
रावलपिंडी टेस्ट: स्टब्स का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान से पहली पारी के आधार पर 148 रन पीछे
आजाद हिंद सरकार की वर्षगांठ पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
मतदान पूर्व और मतदान दिवस पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा प्रिंट विज्ञापनों का पूर्व-प्रमाणन
सांसद सेवा केन्द्र में विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने केन्द्रीय कानून मंत्री को दी दीपावली की शुभकामनाएं
केशव महाराज का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 333 पर ऑलआउट किया