हमारा शरीर बाहरी रूप से हमारे स्वास्थ्य की स्थिति को दर्शाता है। डॉक्टर अक्सर कुछ विशेष लक्षणों या संकेतों को देखकर समझ सकते हैं कि शरीर के अंदर कौन-सी बीमारियां पनप रही हैं।
क्या नाखूनों से पता चल सकती है उम्र?विशेषज्ञों का मानना है कि इंसान के नाखून देखकर उसकी जैविक उम्र (Biological Age) का अंदाजा लगाया जा सकता है। हाल ही में, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. डेविड सिंक्लेयर ने एक शोध में बताया कि नाखूनों की वृद्धि दर से व्यक्ति की संभावित उम्र का अनुमान लगाया जा सकता है।
1979 में हुई थी महत्वपूर्ण रिसर्च1979 में वैज्ञानिकों ने सैकड़ों लोगों के नाखूनों की वृद्धि पर वर्षों तक शोध किया। इस अध्ययन में पाया गया कि 30 वर्ष की आयु के बाद नाखूनों की वृद्धि दर प्रति सप्ताह 0.5% घटने लगती है। इसका मतलब यह है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, नाखूनों की वृद्धि धीमी होती जाती है।
तेजी से बढ़ते नाखून और लंबी उम्र का कनेक्शनडॉ. डेविड सिंक्लेयर ने ‘डेली मेल’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि यदि नाखून तेजी से बढ़ते हैं और बार-बार काटने पड़ते हैं, तो इसका अर्थ यह हो सकता है कि शरीर की जैविक उम्र धीमी गति से बढ़ रही है। यानी, व्यक्ति का हृदय, किडनी, लिवर, त्वचा और फेफड़े की कोशिकाएं अपेक्षाकृत अधिक स्वस्थ हो सकती हैं। यदि आपके नाखून बार-बार काटने पड़ते हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी उम्र लंबी हो सकती है।
डॉ. सिंक्लेयर का नाखूनों पर विशेष ध्यानडॉ. सिंक्लेयर खुद भी अपने नाखूनों की वृद्धि पर ध्यान देते हैं। उन्होंने बताया, “जब भी मैं अपने नाखून काटता हूं, तो मैं गिनता हूं कि पिछली बार मैंने नाखून कब काटे थे। इससे मुझे अपने स्वास्थ्य और जैविक उम्र के बारे में संकेत मिलता है।”
बढ़ती उम्र और नाखूनों की धीमी वृद्धिवैज्ञानिकों के अनुसार, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में रक्त संचार धीमा होने लगता है। इसके कारण शरीर के अंतिम हिस्सों तक आवश्यक पोषक तत्व कम पहुंचते हैं, जिससे नाखूनों की वृद्धि प्रभावित होती है। इसके अलावा, आहार की गुणवत्ता भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
हार्मोनल बदलाव भी नाखूनों की वृद्धि को प्रभावित कर सकते हैं। किशोरावस्था और गर्भावस्था के दौरान नाखून तेजी से बढ़ते हैं, जबकि उम्र बढ़ने के साथ उनकी वृद्धि दर कम हो जाती है।
नाखूनों से अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेतसिर्फ उम्र ही नहीं, बल्कि नाखूनों की बनावट और वृद्धि से कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी पता लगाया जा सकता है। अगर नाखूनों पर ज्यादा रेखाएं या निशान दिखते हैं, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
बुजुर्गों में नाखूनों पर हल्की रेखाएं होना सामान्य है, लेकिन यदि युवाओं में यह समस्या दिखे, तो यह जिंक, विटामिन ए, कैल्शियम और आयरन की कमी का संकेत हो सकता है।
You may also like
पहलगाम चरमपंथी हमले में शामिल होने के आरोप में सुरक्षाबलों ने गिराए घर, महबूबा मुफ़्ती और उमर अब्दुल्लाह ने क्या कहा?
आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री पर टिप्पणी कर रही गायिका नेहा सिंह राठौर के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर
खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू पाकिस्तान के मीडिया में भारत के खिलाफ उगल रहा जहर
कश्मीर में हिंदुओं की हत्या पर तपोवन में फूटा गुस्सा, हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी
Income Tax Update: Will the ₹75,000 Standard Deduction Be Available This Year?