जब भी घर पर कोई पालतू जानवर पालने की बात आती है तो लोग अधिकतर कुत्ता बिल्ली ही पालते हैं। गाय बहुत कम लोग पालते हैं। इसकी एक बड़ी वजह गाय का साइज़ भी है। गाय आमतौर पर काफी बड़ी होती है। छोटे घरों, या फ्लैट में इन्हें पालना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरा सोचिए कितना अच्छा होता यदि ये गाय छोटे पैकेज में आती। फिर कई लोग इसे घर पाल लेते।
इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक छोटी गाय का वीडियो वायरल हो रहा है। ये गाय आम प्रजाति की गायों से काफी अलग है। यह गाय पुंगनुरु (Punganuru) प्रजाति की है। इनकी हाइट 3-4 फीट से ज्यादा नहीं होती है। ये रोजाना 5 लीटर हाइट फैट दूध भी देती है। दिखने में ये गाय बहुत ही सुंदर होती है। खासकर इनके बच्चे बड़े ही क्यूट लगते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों पुंगनुरु गाय का एक बच्चा बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। वह घर में अपने मालिक के साथ खेलते हुए इधर उधर भागता दिखाई देता है। 50 सेकंड के इस वीडियो में गाय हर किसी का दिल जीत लेती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उसका मालिक गाय को लाड़ दुलार करता है।
गाय के गले में घंटी भी लगी है जो उसके चलने पर बजती है। इस तरह की गाय का वजन 150-200 किलोग्राम तक होता है। ये एक अच्छे पालतू जानवर होते हैं। हालांकि दुखद बात ये है कि पुंगनुरु एक लुप्त होती गाय की प्रजाति है। ये गाय आपको इतनी आसानी से देखने को नहीं मिलती है।
You may also like
अमेजॉन की ग्रेट समर सेल में 40% तक छूट के साथ लाइव है बेस्ट लैपटॉप डील्स, तगड़ी बचत के साथ मिलेगा बेहतरीन मॉडल
न्यूयॉर्क टाइम्स के डग मिल्स की फोटो को पुलित्जर पुरस्कार
Met Gala 2025: शाहरुख खान की किंग स्टाइल में एंट्री और दिलजीत का रॉयल लुक, मेट गाला में छाया बॉलीवुड
Haryana Board Result 2025: HBSE 10th and 12th Results Expected Soon at bseh.org.in – Check Date, Steps to Download
वेस्टइंडीज ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, हेटमायर बाहर