हिमाचल प्रदेश (Himachal Earthquake) के सुंदरनगर में भूकंप (Earthquake in Himachal) के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जैदेवी के पास आंका गया है। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। सुंदरनगर पहले से ही जोन 5 में अति संवेदनशील जगह बताई गई है। जिला प्रशासन ने बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की है। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Earthquake) के सुंदरनगर में सवा नौ बजे के आसपास हल्के भूकंप (Earthquake in Himachal) के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए हैं।
भूकंप के झटके लगते ही घरों से बाहर निकले लोगहिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह आए भूकंप का केंद्र जैदेवी के पास आंका गया है। रविवार को भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से जल्दी-जल्दी बाहर निकलने लगे।
इस दौरान काफी सारे लोग चिल्लाते हुए भी नजर आए। कई लोग झटके लगते ही शोर मचाते हुए घरों से बाहर आ गए। भूकंप के झटके लगने के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।
उत्तर भारत में सुंदरनगर अति संवेदनशील शहरबता दें कि उत्तर भारत में सुंदरनगर शहर पहले से भी जोन 5 में अति संवेदनशील जगह बताई गई है। जहां 5 से अधिक तीव्रता पर जानमाल के नुकसान की आशंका है। जिला प्रशासन ने बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की है। कहीं से भी कोई नुकसान की जानकारी नहीं है।
You may also like
जेईई मेंस रिजल्ट 2025 : राजस्थान कोटा से सात छात्रों ने प्राप्त किया 100 पर्सेंटाइल, बताई अपनी स्ट्रेटजी
अहमदाबाद में भीषण गर्मी के बीच इशांत शर्मा को मैदान में टिके रहने में संघर्ष करना पड़ा
GT vs DC, Top 10 Memes: गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़
'औरतों ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है…' ब्राह्मणों पर टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप ने मांगी माफ़ी, कटाक्ष भी किया
पानीपत में लोगों से 150 करोड़ रुपए हड़पने वाला दंपति गिरफ्तार