एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न, जेवर चोरी और विषाक्त पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसका पति तीसरी शादी करने के बाद घर आया और रोते हुए अपनी गलती मान रहा था। मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके जेवर और नकदी लेकर भाग गया।
शहर कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता आफसाना खातून के मुताबिक, उसकी शादी बिहार के पटना निवासी फिरोज अहमद के साथ 12 अक्तूबर 2022 को हुई थी। आठ जनवरी 2023 को पति उसे उसकी बहन के घर गाजीपुर छोड़कर चला गया। उस समय वह गर्भवती थी। इस समय उसका दो साल का बच्चा है। आरोप है कि पति ने एक शादी और की थी। पहली पत्नी को भी मार पीटकर घर से भगा दिया था।
पीड़िता के मुताबिक जब पति ने उसके साथ शादी की तो 10 दिन के बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। एक लाख रुपये और बाइक की मांग करता था। इसी बीच 15 अप्रैल 2025 को उसने बिहार के मोतिहारी जिले में तीसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी पति की बहन जुगनू ने दी। 29 अप्रैल को फिरोज घर आया और माफी मांगते हुए कहने लगा कि बहुत बड़ी गलती हुई है और रोने लगा।
आरोप है कि रात में खाना खाने के बाद उसने अपने हाथ से बर्फी खिलाई, जिसे खाने के 10 मिनट बाद चक्कर आया और नींद आने लगी। इसी बीच सूटकेस से 10 ग्राम का सोने का लॉकेट, पांच ग्राम का मंगलसूत्र, पांच ग्राम का सोने का कान का झाला, एक जोड़ी चांदी की पायल चुराकर भाग गया। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
You may also like
Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन की तैयारी, पीएम मोदी से मिले रक्षा सचिव
काली रात को एक घंटे में लड़की के साथ आसाराम ने क्या-क्या किया? वहीं से हुई विनाश की शुरुआत…मजबूर मां-बाप का लगा ऐसा श्राप! 〥
लग्जरी Land Cruiser भारत में जितने में खरीदेंगे, उससे 80% सस्ती है दुबई में, कीमत जान कर हैरान रह जाएंगे!
एक छोटे गांव से लेकर सीनियर नेशनल कैंप तक के सफर पर प्रताप लाकड़ा ने कहा- कभी हार नहीं मानी
राजस्थान में मौसम का बड़ा उलटफेर! 70 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा अंधड़, 7 संभागों में IMD ने जारी किया सबसे बड़ा अपडेट