Mumbai , 22 जुलाई . महाराष्ट्र के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को उनके जन्मदिन पर देश के शीर्ष नेताओं और सहयोगियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उपChief Minister एकनाथ शिंदे सहित कई प्रमुख नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस के योगदान की सराहना की और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे महाराष्ट्र की प्रगति और गरीबों व वंचितों के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फडणवीस के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में आप महाराष्ट्र में जनकल्याण और सांस्कृतिक विरासत के पुनरोत्थान के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं. आप पारदर्शी तरीके से गरीबों और वंचितों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचा रहे हैं. गणपति बाप्पा आपको लंबी आयु और स्वस्थ जीवन दें.”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संदेश में कहा, “महाराष्ट्र के यशस्वी Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं.”
महाराष्ट्र के उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने फडणवीस को “महाराष्ट्र की विकास यात्रा का गुमनाम नायक” बताते हुए कहा, “आप एक कुशल प्रशासक, अर्थशास्त्र और कानून के जानकार, दूरदर्शी नेता और महायुति के मजबूत सहयोगी हैं. आप जनता की आवाज बुलंद करते हुए महाराष्ट्र की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. ईश्वर आपको दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दे.”
देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ. उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से कानून और व्यवसाय प्रबंधन की पढ़ाई की. राजनीतिक यात्रा की शुरुआत 1992 में नागपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में हुई. 1999 में वे पहली बार नागपुर दक्षिण-पश्चिम से विधायक बने और लगातार चार बार जीते. 2014 में वे महाराष्ट्र के Chief Minister बने, जो 2019 तक रहे. 2022 में वे फिर से Chief Minister बने. फडणवीस ने बुनियादी ढांचा, ग्रामीण विकास और पारदर्शी शासन पर जोर देकर महाराष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
–
एसएचके/केआर
The post पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की दी बधाई appeared first on indias news.
You may also like
जगदीप धनखड़ पर कांग्रेस की नरमी के पीछे की रणनीति क्या है?
कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का इस्तीफा देने से इनकार
फ्लाईओवर की मांग को लेकर स्कूली छात्रों का प्रदर्शन, एनएच-19 पर घंटों बाधित रहा यातायात
अमेरिका की सरकारी एजेंसियों और कंपनियों पर हैकर्स का हमला
कठुआ में स्वतंत्रता दिवस-2025 समारोह की तैयारियों पर हुई समीक्षा बैठक