प्रियंका सौरभ
आन-बान सब शान है, और हमारा गर्व।
हिंदी से ही पर्व है, हिंदी सौरभ सर्व।।
हिंदी हृदय गान है, मृदु गुणों की खान।
आखर-आखर प्रेम है, शब्द- शब्द है ज्ञान।।
बिंदिया भारत भाल की, हिंदी एक पहचान।
सैर कराती विश्व की, बने किताबी यान।।
प्रीत प्रेम की भूमि है, हिंदी निज अभिमान।
मिला कहाँ किसको कहीं, बिन भाषा सम्मान।।
वन्दन, अभिनन्दन करे, ऐसा हो गुणगान।
ग्रंथन हिंदी का कर लो, तभी मिले सम्मान।।
हिंदी भाषा रस भरी, रखती अलग पहचान।
हिंदी वेद पुराण है, हिंदी हिन्दुस्तान।।
हिंदी की मैं दास हूँ, करूँ मैं इसकी बात।
हिंदी मेरे उर बसे, हिंदी हो जज्बात ।।
निज भाषा का धनी जो, वही सही धनवान।
अपनी भाषा सीख कर, बनता व्यक्ति महान।।
मौसम बदले रंग ज़ब, तब बदले परिवेश।
हो हिंदीमय स्वयं जब, तभी बदलता देश।।
निज भाषा बिन ज्ञान का, होता कब उत्थान।
अपनी भाषा में रचे, सौरभ छंद सुजान।।
एक दिवस में क्यों बंधे, हिन्दी का अभियान।
रचे बसे हर पल रहे, हिन्दी हिन्दुस्तान।।
You may also like
वाराणसी नगर निगम ने अपने म्यूनिसिपल बान्ड से सफलतापूर्वक 50 करोड़ रुपये जुटाए
ऑडिटोरियम और ग्लास म्यूजियम कार्य 25 दिसम्बर तक पूरा न होने कर होगी कार्यवाही : डीएम
Numerology: आसानी से दिल में बस जाते हैं ये लोग, होते हैं कई गुण
मुस्लिम समाज में महिला खतना प्रथा? क्या सच में बेदर्दी से काटकर फेंक दिया जाता महिलाओं के शरीर का ये महत्वपूर्ण अंग ˠ
भारत का पानी अब भारत के काम आएगा: प्रधानमंत्री मोदी