कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी बिहार के दौरे पर हैं। 26 सितंबर को वे मोतिहारी में अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिकोण से इसे कांग्रेस का महत्वपूर्ण 'शक्ति प्रदर्शन' माना जा रहा है।
मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से सभा की शुरुआत होगी। इसके अलावा पटना में सदाकत आश्रम में उनका कार्यक्रम है। कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी 'महिला संवाद' भी करेंगी।
मोतिहारी में जनसभा का कार्यक्रम
प्रियंका गांधी की जनसभा दोपहर करीब 1 बजे शुरू होगी। वे लगभग 12.30 बजे मोतिहारी पहुंचेंगी। बता दें कि हाल ही में वे 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होने बिहार आई थीं। चुनाव से पहले यह उनकी पहली बड़ी जनसभा होगी, जिससे कांग्रेस को वोटरों तक अपने संदेश को मजबूती से पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
अखिलेश सिंह का दावा: गांधी मैदान होगा छोटा
राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश सिंह सोमवार (22 सितंबर, 2025) को मोतिहारी पहुंचे और प्रेस वार्ता में प्रियंका गांधी की 'हर घर अधिकार यात्रा' रैली के बारे में जानकारी दी। उनका कहना था कि 26 सितंबर का कार्यक्रम तय है और प्रियंका गांधी की रैली में मोतिहारी का गांधी मैदान भी छोटा पड़ सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी की रैली के मुकाबले इस सभा में तीन गुना अधिक लोग पहुंचेंगे। यह महागठबंधन की चुनावी रैली का शंखनाद भी साबित होगी।
पप्पू यादव का बयान: प्रियंका गांधी असली उत्तराधिकारी
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी मोतिहारी के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी का असली उत्तराधिकारी बताया। उनका कहना था कि प्रियंका गांधी की रैली बापू की कर्मभूमि मोतिहारी से शुरू होकर पूरे बिहार में कांग्रेस की ताकत का संदेश फैलाएगी।
सांसद पप्पू यादव ने यह भी कहा कि देश का बागडोर आजादी के बाद पहली बार एक कमजोर प्रधानमंत्री के हाथों में सौंपा गया है, जिनके हाथों में देश की सुरक्षा का प्रश्न खड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के निर्माण में सबसे बड़ा योगदान बिहार कांग्रेस का रहा है।
You may also like
जीएसटी दरें कम होने से मांग और खपत बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे : अनिल कुमार
40-50 की उम्र पार कर चुके` बॉलीवुड के ये दस कुंवारे स्टार्स हैं हैप्पिली सिंगल कुछ ने प्यार करने के बाद भी नहीं बसाया घर
चाहे 40 साल पूराना ही सफ़ेद` दाग क्यों ना हो, ये अद्भुत सप्त तेल उम्मीद की आखिरी किरण है, जरूर पढ़े और शेयर करे
इन्वेस्टर डॉली खन्ना इस स्टॉक से छाप रही है मोटा रिटर्न; 6 महीने में मिला 105% का मल्टीबैगर रिटर्न
सत्ता से हटने के 14 दिन बाद सार्वजनिक रूप से दिखे केपी ओली