वजन कम करने में आपकी डाइट का बड़ा योगदान होता है, लेकिन आपके दिनभर की फिजिकल एक्टिविटी भी बेहद महत्वपूर्ण है। हेल्दी रहने और मोटापा घटाने के लिए रोजाना 45 मिनट वॉक की सलाह दी जाती है, लेकिन जिनके पास समय कम है, वे सिर्फ 10 मिनट दौड़ कर भी भरपूर लाभ उठा सकते हैं। रोजाना 10 मिनट की दौड़ हार्ट अटैक का खतरा घटाती है और वजन तेजी से कम करती है। चलिए जानते हैं रोजाना दौड़ने के फायदे…
10 मिनट रोजाना दौड़ने के फायदे
दिल रहेगा स्वस्थ:
सिर्फ 10 मिनट दौड़ने से आपका दिल मजबूत रहता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हार्ट की कार्यक्षमता बेहतर होती है। दौड़ने पर मांसपेशियां तेजी से रक्त को पंप करती हैं, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। इसलिए रोजाना कुछ मिनट दौड़ना जरूरी है।
तेजी से वजन कम होता है:
मोटापा घटाने के लिए रनिंग, वॉक से कहीं ज्यादा असरदार होती है। 10 मिनट की रोजाना दौड़ से शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है और फैट कम होता है। खासकर पेट की चर्बी घटाने में यह बहुत मददगार है।
खुशी देने वाले हार्मोन बढ़ते हैं:
दौड़ने पर शरीर में हैप्पी हार्मोन (HGH) बनते हैं, जो आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और खुशहाल बनाते हैं। इससे उम्र बढ़ने के प्रभाव भी धीमे पड़ते हैं।
नींद में सुधार:
नींद न आने की समस्या हो तो रोजाना दौड़ना बहुत फायदेमंद होता है। 10 मिनट की रनिंग से आपकी नींद की गुणवत्ता बढ़ती है और गहरी नींद आती है।
हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं:
दौड़ने से न केवल दिल स्वस्थ रहता है, बल्कि पैरों और कोर की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इससे जोड़ों को मजबूती मिलती है और ग्रोथ हार्मोन बनता है जो मांसपेशियों की मरम्मत करता है। दौड़ने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।
यह भी पढ़ें:
You may also like
नहीं बदला जाएगा वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम
कालिगंज उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार को वामदलों का समर्थन, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
कार से 20 लाख की हेरोइन बरामद, एक बाल अपचारी समेत दो युवक पकड़े गए
महिलाये जरुर पढ़ें, पीरियड्स के दिनों में कभी न करें ये गलतियाँ
'हम लोग बहुत वेल्ले हैं यार', विराट कोहली और अवनीत कौर कॉन्ट्रोवर्सी पर रकुलप्रीत ने तोड़ी चुप्पी