नौतपा क्या है और कब से होगा शुरू
आम बोलचाल शब्दों में नौतपा का अर्थ है भयानक और प्रचंड गर्मी के 9 दिन। इन 9 दिनों में धरती ऐसी मालूम पड़ती है जैसे आसमान धरती पर आग उगल रहा हो। हालांकि, नौतपा 9 दिन की जगह 15-20 दिनों तक भी चल सकता है। गर्मियों के महीनों में ये लू भरे दिन आग उगलते हुए लगते हैं। धार्मिक महत्व की बात करें, तो जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो नौतपा की शुरुआत होती है। इस साल नौतपा 25 मई से 8 जून तक है। जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में जाएंगे तो नौतपा की समाप्ति होगी।
नौतपा से केवल भीषण गर्मी नहीं प्रकृति के लिए मिलते हैं ये संकेत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में जाते हैं, तो सूर्य की तपिश कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। धार्मिक मान्यता है कि अगर नौतपा के इन 9 दिनों में बारिश नहीं होती, तो उस साल बारिश भी जोरदार होती है। रोहिणी नक्षत्र को तेज हवाओं से जोड़कर देखा जाता है। इसका अर्थ यह है कि सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में होने के प्रभाव से तेज हवाएं, आंधियों और फिर लू में बदल जाती है। वहीं, चंद्रदेव को शीतलता, मानसिक शांति का कारक माना जाता है लेकिन नौतपा लगने के दौरान चंद्रदेव नौ नक्षत्रों में भ्रमण करते हैं इसलिए शीतलता का प्रभाव नौतपा के दौरान हट जाता है।
प्रचंड गर्मी यानी नौतपा अंत की ओर बढ़ने का संकेत
विष्णु पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि हर साल नौतपा यानी सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में जाएंगे, तो इस प्रभाव पिछले साल की तुलना में ज्यादा प्रचंड होगा। हर साल भीषण गर्मी बढ़ती जाएगी। विष्णु पुराण के अनुसार, पृथ्वी पर भीषण गर्मी प्रलय का संकेत है। भगवान विष्णु सूर्य की किरणों से जल सोख लेते हैं। समुद्र, नदियां और पर्वत सूख जाते हैं। सात सूर्यरश्मियां सात सूर्य बन जाती हैं। यह घटना विनाशकारी हो सकती है। इस दौरान पृथ्वी पर जीवन असंभव हो जाएगा।
सूर्य की सातों किरणों से संपूर्ण त्रिलोक हो जाएगा भस्म

विष्णु पुराण के अनुसार धरती पर बहुत ज्यादा गर्मी होना, जीवन के अंत का बड़ा संकेत है क्योंकि धरती पर सूर्य के कारण ही जल है। विष्णु पुराण के अनुसार, गर्मी और सूखे से परेशान होकर पृथ्वी विनाश की ओर बढ़ रही है। करोड़ों सालों बाद, धरती के अंत का ऐसा ही चक्र फिर से घूमता है। उस समय सात सूर्य की किरणें धरती से पाताल तक तीनों लोकों को जला देंगी। नदियां, पहाड़ और जंगल सब कुछ खत्म हो जाएगा। पृथ्वी कछुए की पीठ की तरह सख्त हो जाएगी। इसका अर्थ यह है कि सूर्य पृथ्वी से संपूर्ण जल का अवशोषण कर लेंगे।
नौतपा में इस साल कितना तड़पाएंगे सूर्यदेव
हर साल की तरह इस साल भी नौतपा के दिन बहुत गर्म रहेंगे। बीते सालों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि नौतपा में तापमान 47-48 सेल्सियस डिग्री के भी पार पहुंच सकता है। इसका अर्थ यह है कि इस साल भी सूर्यदेव नौतपा में धरती पर आग उगलेंगे, जिसके कारण प्रचंड गर्मी में पृथ्वीलोक के प्राणी तड़प उठेंगे। ज्योतिष शास्त्र में नौतपा के प्रभाव को कम करने के लिए जल, मटका, अन्न, पंखा, दूध आदि शीतल चीजों को दान करना चाहिए। साथ ही नौतपा के दिनों में सूर्यदेव को जल जरूर अर्पित करें।
You may also like
Oppo K13 Turbo Leak Hints at Gaming-Focused Design With Active Cooling Fan, Snapdragon 8s Gen 4 SoC
Happy Birthday Rohit Sharma: कप्तान रोहित शर्मा के नाम हैं ये शानदार उपलब्धियां, जान ले आप भी
वक्फ कानून के खिलाफ नया विरोध! 30 अप्रैल को रात में देशभर में लाइटें बंद?
शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव, फार्मा और एफएमसीजी में खरीदारी, निफ्टी ने 24300 के लेवल से सपोर्ट लिया
बाजार को पसंद नहीं आए बजाज फाइनेंस के नतीजे, शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट