नई दिल्लीः सरकार की ओर से लाल किला परिसर में शनिवार को दिल्ली का स्थापना दिवस 'मेरी दिल्ली , मेरा देश ' थीम पर मनाया गया। संस्कृति, स्वाद और संगीत के साथ मनाए जा रहे इस जश्न में दिल्ली उमड़ पड़ी। विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुति, लाइंट एंड साउंड शो के साथ इंद्रप्रस्थ से शाहजहानाबाद और विकसित दिल्ली तक के सफर को देखकर श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम में एलजी विनय कुमार सक्सेना, मुख्मयंत्री रेखा गुप्ता, शिक्षा मंत्री अशीष सूद, मंत्री कपिल मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
फूड फेस्टिवल के साथ संगीत का भी उठाया लुत्फ एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली कैसे उजड़ी व बसी वह लोगों को जानने का मौका मिला है। दिल्ली में मिनी भारत बसता है। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में देश के हर कोने से लोग आकर रहते हैं। दिल्ली अब विकसित दिल्ली की तरफ बढ़ रही है। दिल्ली का इतिहास बताता है कि इसे बसाने में सरदार पटेल ने भी अहम भूमिका निभाई है। शिक्षा मंत्री अशीष सूद ने कहा कि दिल्ली की आत्मा में विविधता बसती है। हर कोने में अलग दिल्ली बसती है। चांदनी चौक में पूरा भारत दिखता है। हौज खास में आधुनिक दिल्ली दिखती है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर दिल्ली को विकसित दिल्ली की राह पर ले जाएंगे।
बी प्राक का शोबी प्राक की लाइव शो की प्रस्तुति भी हुई। लोग बी प्राक को सुनने के लिए जहां-तहां जमीन पर ही बैठ गए। उनके संगीत का आनंद उठाया। उन्होंने देशभक्ति गानों के साथ-साथ अन्य प्रस्तुतियां भी दी।
चाट, छोले भटूरे का उठाया लुत्फ दिल्ली स्थापना दिवस पर एक दिवसीय फूड फेस्टिवल का आयोजन भी लाल किला परिसर में किया गया। यहां दिल्ली के कोने-कोने से मशहूर व्यंजन की खुशबू ने लोगो को खूब अपनी ओर खींचा।
स्टॉल पर पहुंची सीएमफूड फेस्टिवल में सिर्फ मशहूर व्यंजन ही नहीं बल्कि दिल्ली सरकार के शिक्षकों व बच्चों ने भी अपना फूड स्टाल लगाया था। सीएम खुद स्कूली बच्चों द्वारा लगाए गए स्टाल पर गई और उनके व्यंजनों को चखा भी।
लोगो लॉन्च नहींसरकार ने शनिवार को दिल्ली का लोगो लॉन्च नहीं किया। पहले स्थापना दिवस पर ही यह लोगो लॉन्च करने का फैसला किया था लेकिन सभी कैबिनेट मंत्रियों की उपलब्धता नहीं होने के कारण इसे टाल दिया गया है।
यूपीए के घोटालों का जिक्रइंद्रप्रस्थ से विकसित दिल्ली तक का सफर दिखाने के दौरान डॉक्यूमेंट्री में बताया गया कि 2004 से 2014 के बीच ऐसी सरकार थी जिसमे दिल्ली में सिर्फ टूजी स्पेक्ट्रम, कोयला खनन जैसे घोटालों का ही जिक्र होता था।

You may also like

पाकिस्तान में एक के बाद एक 3 भूकंप के झटके... मुल्ला मुनीर ने किया था परमाणु बम का टेस्ट? डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा खुलासा

आगरा की गलियों से वर्ल्ड कप पोडियम तक... आसान नहीं है दीप्ति शर्मा बन पाना, कैसे एक 9 साल की बच्ची ने यहां तक का सफर तय किया?

पैरवी से मिलते हैं नेशनल अवॉर्ड? परेश रावल ने पुस्कारों के लिए 'लॉबिंग' पर दिया बड़ा बयान, ऑस्कर को भी लपेटा

'हर भारतीय का दिल भी जीत लिया', मल्लिकार्जुन खड़गे ने विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई

9000mAh बैटरी वाला फोन, गेमर्स की बल्ले-बल्ले, OnePlus ला रहा दो गेमिंग स्मार्टफोन