नई दिल्ली: लियोनेल मेसी ने मेजर सॉकर लीग (एमएलएस) में अपने करियर की दूसरी हैट्रिक बनाई, जिससे इंटर मियामी ने नैशविले एससी पर 5-2 से जीत हासिल की। मेसी एमएलएस के वर्तमान सत्र में अभी तक 29 गोल कर चुके हैं और वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2025 एमएलएस सीजन का गोल्डन बूट जीत लिया है। पिछली बार उन्होंने इंटर मियामी की न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन पर 6-2 की जीत में हैट्रिक बनाई थी।
इंटर मियामी के डिफेंडर इयान फ्रे ने कहा, ‘यह बिल्कुल स्पष्ट है कि वह (मेसी) हर मैच में हमारी जीत में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी प्रशंसा करने के लिए मेरे पास पर्याप्त शब्द नहीं हैं।
34 मिनट पर दागा था मेसी ने पहला गोल
लियोनेल मेसी ने अपना पहला गोल 34वें मिनट पर दागा था। इसके बाद दूसरा गोल उन्होंने 63वें मिनट पर पेनल्टी से किया। इसके बाद 81वें मिनट पर मेसी ने तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा इंटर मियामी के लुए बाल्तासार रोड्रिगेज ने 67वें मिनट पर गोल किया। वहीं तेलास्को सेगोविया ने 90 प्लस 1 मिनट पर इंटर मियामी के लिए पांचवां और आखिरी गेोल किया। नैशविल के लिए सैम सुरिज ने 43 तो जेकब शैफलबर्ग ने 45 प्लस 6 मिनट पर गोल किया था।
दिसंबर में भारत आएंगे मेसी
दिसंबर 2025 में लियोनेल मेसी भारत का दौरा करने वाले हैं। जहां वह पहले कोलकाता, फिर मुंबई और आखिर में दिल्ली भी आएंगे। मेसी इस दौरान भारत की कई बड़ी हस्तियों से भी मिलेंगे। मेसी पिछली बार 2011 में भारत आए थे। वह 14 साल के बाद फिर से भारत में नजर आएंगे। मेसी 2026 का फीफा वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं इसपर अभी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन, जिस तरह की उनकी फिटनेस है और फॉर्म है। ऐसा लग रहा है कि मेसी वर्ल्ड कप खेलकर ही फुटबॉल से संन्यास का ऐलान करेंगे। (एपी के इनपुट के साथ)

You may also like
भारतीय सेना और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
यमन के तट पर LPG टैंकर में विस्फोट से लगी आग, 23 भारतीय नाविक सुरक्षित बचाए गए
दीपावली अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की जीत का उत्सव : विनोद बंसल
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने मुंबई बेस्ड फोटोग्राफर की आईफोन से क्लिक गई दिवाली की शानदार तस्वीर की शेयर
दीपावली पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश