गाजियाबाद: दिवाली का उत्साह खत्म होते ही गाजियबाद में रहने वाले पूर्वांचल समाज के लोग छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं, लेकिन अभी भी गाजियाबाद में 50 प्रतिशत छठ घाट तैयार नहीं है। इनके निर्माण और सौंदर्यकरण की जिम्मेदारी नगर निगम की है। इसकी शिकायतें लगातार नगर निगम के पास पहुंच रही है।
वहीं, नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि 25 अक्टूबर तक सभी छठ घाट बनकर तैयार हो जाएंगे। कुछ जगह संस्थाएं इस कदर डरी हुई है कि वहां की महिला सदस्य खुद ही छठ घाट को तैयार करने के लिए कार सेवा करने लगी हैं।
आस्था के साथ खिलावाड़वहीं अर्थला में कुछ समाजसेवियों ने शिकायत की है कि वहां पर बने छठ बेदी को कुछ अराजकतत्वों ने तोड़ डाला है। आस्था के साथ हो रहे इस खिलावाड़ से वहां के लोग काफी नराज हैं। खुद नगर निगम के अधिकारी भी मान रहे हैं कि 72 छठ घाट में से केवल 40 घाट ही बनकर तैयार हैं। पूर्वांचल कालीदास समिति के अध्यक्ष अशोक शाह ने बताया कि शालीमार गार्डन डबल टंकी छठ घाट की वर्तमान जो स्थिति है, वह नगर निगम के अधिकारियों से लेकर स्थानीय लोगों तक से छिपी हुई नहीं हीं है।
कई बार नगर निगम के चक्कर लगाने के बाद भी अभी तक छठ घाट तैयार नहीं है। मजबूरी में मंगलवार सुबह यहां का मलबा हटाने के लिए महिलाओं ने खुद दो घंटे श्रम दान दिया है। 25 अक्टूबर तक वह अपना श्रमदान देने का वादा करके गई है, जबकि यह सभी महिलाएं छठ व्रत करती हैं। इन्हें अपने घरों में भी छठ व्रत करना होता है।
अर्थला पीर नीमणि कॉलोनी में छठ बेदी तोड़ने पर हंगामावहीं अर्थला पीर नीमणि कॉलोनी में कुछ लोगों की ओर से छठ बेदी तोड़ने की बात से भी काफी हंगामा हुआ। समाजसेवी जय दीक्षित ने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्वों ने जान बूझकर यह कृत किया है। उनकी ऑनलाइन शिकायत पर ट्रास हिंडन पुलिस ने जवाब दिया कि पूरे मामले की जांच की गई है। वहां कई आवारा पशु विचरण करते हुए पाए गए है।
फिलहाल यह पशुओं की ओर से किया गया काम लगता है। इस सबंध में पुलिस ने पूछताछ भी की है। नगर निगम के पास करहेडा, बम्हैटा जैसे जगहों से भी लोगों ने छठ घाट तैयार नहीं होने की शिकायत की है। वहीं पूर्वाचल समाज के पवन झा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल नगर निगम छठ तैयारियों को लेकर उत्साह नहीं दिखा रहा है।
निगम के अपने दावेनगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया है कि सभी छठ घाटों पर तैयारिया चल रही है। हिंडन घाट पर 27 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। हिंडन छठ घाट पर 25 चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। यहां पर बल्लिया लगा दी गई है और इस बार जलकुंभी को रोकने के लिए जालियां भी लगाई गई है, ताकि छठ व्रतियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। रगाई-पुताई का काम भी चल रहा है। लगातार घाटों का वह निरीक्षण भी कर रहे है।
गाजियाबाद नगर निगम चीफ इंजीनियर एनके चौधरी ने बताया कि छठ घाट का काम 25 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। छठ व्रतियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। नगर निगम की टीम लगी हुई है। वह खुद सभी छठ घाट का निरीक्षण कर रहे हैं।

You may also like
बांग्लादेश में पाकिस्तान बना रहा आईआरए, सात कैंप में 8,850 लोगों की ट्रेनिंग –
सरकार ने शुरू किया चौथा डिजिटल जीवन प्रमाण ड्राइव, जानिए आपके लिए क्या है खास?
स्पाइनल कॉर्ड : शरीर का कमांड सेंटर, जिस पर निर्भर है सब कुछ
EPS : पुराने नियम vs नए नियम, जानिये EPFO पेंशन में क्या बदला 2025 में?
सीएम योगी के समर्थन में उतरे मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, 'राजनीतिक इस्लाम' पर जानें क्यों की खुली चर्चा की मांग?