Next Story
Newszop

करियर राशिफल 6 सितंबर 2025 : शनिवार को सुनफा योग में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से कारोबार में होगी दोगुनी तरक्की, देखें कल का करियर राशिफल

Send Push
Career Rashifal : 6 सितंबर, शनिवार के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में आएंगे और चंद्रमा से शनि दूसरे भाव में रहेंगे, जिससे सुनफा योग का उत्तम संयोग बन रहा है। इस योग में शनिदेव मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि की किस्मत चमकाने वाले हैं। नौकरी करने वालों के लिए आय के नए स्रोत सामने आएंगे और व्यापार में नए संपर्कों से लाभ होगा। कारोबारियों को सफलता प्राप्त होगी और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में लाभ कमाने का मौका मिलेगा और सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में भी अच्छा फायदा होगा और धन-धान्य में वृद्धि होती जाएगी। सांसारिक सुख के साधन बढ़ेंगे और सही निर्णयों से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक कल का करियर राशिफल
मेष राशि करियर राशिफल : सोच-समझकर लेने होंगे फैसले image

आपका ज्यादा समय सेवा तथा पुण्य के कार्यों में व्यतीत हो सकता है। इनमें आप धन खर्च करना भी पसंद करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी के चलते आपका मन परेशान रह सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। जल्दबाजी या क्रोध से नुकसान हो सकता है। वहीं, कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।


वृषभ राशि करियर राशिफल : नया काम शुरू करने से बचें image

राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिद्वंदी आपसे आगे निकलने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन सोच-समझकर फैसले लेने से आप स्थिति को संभाल सकते हैं। इससे धीरे-धीरे सफलता के मार्ग आगे बढ़ते जाएंगे। लेकिन इस समय आपको कोई भी नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। आप कार्यक्षेत्र में अपने कामकाज जल्दी खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं और शाम को परिवार के साथ समय बिताएंगे।


मिथुन राशि करियर राशिफल : व्यापार में मिलेगी सफलता image

आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और कामकाज की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मनोबल बढ़ेगा। यह दिन आपके लिए भाग्योदय का रहने वाला है।


कर्क राशि करियर राशिफल : कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों से होगा लाभ image

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभ दिलाने वाले रहेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। व्यापार के मामले में संपर्क बढ़ने से आपको लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। ऐसे में तनाव भी कम होगा। लेकिन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में सतर्क रहना भी जरूरी होगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।


सिंह राशि करियर राशिफल : सांसारिक सुख के साधन बढ़ेंगे image

आपका दिन उत्तम रहने वाला है और हर स्थान पर आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर विरोधियों द्वारा आपके लिए बनाई गई योजनाएं असफल रहेंगी। वहीं, सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी लंबे समय से चला आ रहा मतभेद अब दूर होगा। आपकी किसी नए व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है।


कन्या राशि करियर राशिफल : एक साथ आएंगी कई जिम्मेदारियां image

दिन थोड़ा चुनौतियों से भरा हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में एक साथ कई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके चलते आपका मन परेशान रहेगा और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। लेकिन अंत में आप सभी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। हालांकि, अधिक परिश्रम से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।


तुला राशि करियर राशिफल : मेहनत भरा रहेगा दिन image

नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत और प्रयास करने होंगे। लेकिन अधिक श्रम करने के भा आय कम रहने पर मन उदास रहेगा। वहीं, आर्थिक मामलों में भी आपको ज्यादा खर्चे करने पड़ सकते हैं। ऐसे में बजट बनाना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। हालांकि, शाम होते-होते स्थिति बेहतर हो जाएगी।


वृश्चिक राशि करियर राशिफल : मिलाजुला रहेगा दिन image

आपका दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। लेकिन व्यवसाय के मामले में कोई प्रोजेक्ट या सौदा आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे थोड़ा सुकून महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपको अपनी योजना और बातें दूसरों को अच्छी तरह समझाने होंगे। ऐसा करने से किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है और आपकी प्रशंसा भी की जा सकती है।


धनु राशि करियर राशिफल : धन-धान्य में वृद्धि होने के योग image

सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है और आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। समाज में मान-सम्मान में बढ़ेगा और सेहत भी दुरुस्त रहेगी। आर्थिक मामलों में धन-धान्य में वृद्धि होने के शुभ संयोग बने हुए हैं। इससे घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापार में कुछ मित्रों के सहयोग से धन लाभ हो सकता है और विरोधी भी परास्त होंगे।


मकर राशि करियर राशिफल : भूमि संबंधी विवाद होंगे दूर image

समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। आपकी मुलाकात किसी भले व्यक्ति से हो सकती है, जिसके चलते मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप भूमि संबंधी किसी विवाद का सामना कर रहे हैं तो कुछ उच्च अधिकारियों के सहयोग से समाधान मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

Loving Newspoint? Download the app now