नई दिल्ली: देशभर में मॉनसून की वापसी हो चुकी है लेकिन कुछ राज्यों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और पूर्व-मध्य हिस्से में एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है। जो म्यांमार और बांग्लादेश के तटीय इलाकों के पास स्थित है। इसके अगले 24 घंटों में उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।
IMD के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ 4 और 5 नवंबर को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक के कई हिस्सों में 4 से 8 नवंबर के बीच बिजली-तूफान और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 5 से 7 नवंबर तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। जबकि दिन में AQI कई इलाकों में 350 के पार जा सकता है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
5 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश व तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना नहीं है। इसी तरह 6 और 7 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। 8, 9 और 10 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस तरह अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के लिए किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर से परेशानी हो सकती है।
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों स्पीति, किन्नौर, रोहतांग पास, चंबा के ऊपरी भाग में हल्की बर्फबारी संभव। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। 6 नवंबर से मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है, लेकिन ठंड बढ़ेगी।

You may also like

यूपी की सबसे लंबी एलिवेटेड रोड बनारस में बनेगी, जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, जानिए खासियत

गजब! पकौड़े लेने के लिए बीच सड़क लगाई गाड़ी, 6000 का चालान कटा तो बोला में CM नायब सैनी के OSD का रिश्तेदार

कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे श्रद्धालु, सुरक्षा चाकचौबंद

टक्कर बाद उठा धुएं का गुब्बार… ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली फेल?!

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा,अचानक 31 साल से बल्लेबाज को मौका