लीड्स: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहली पारी के बाद लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी शतक ठोक दिया है। चौथे दिन शुरुआत में ही बल्लेबाजी करने आ गए थे। कप्तान शुभमन गिल के आउट होने के बाद उतरे ऋषभ पंत ने 130 गेंदों पर अपना 8वां टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने मैच की पहली पारी में 134 रन बनाए थे। यह इंग्लैंड में भारतीय उपकप्तान का चौथा टेस्ट शतक है।
पंत दोनों पारी में शतक लगाने वाले 7वां भारतीय
टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऋषभ पंत भारत के पहले विकेटकीपर और कुल 7वें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं। वह इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ भी कोई भारतीय बल्लेबाज अभी तक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक नहीं लगा पाया था।
ऋषभ पंत से पहले टेस्ट इतिहास सिर्फ एक ही विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम दोनों पारियों में शतक था। जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने 2000 में भारत के खिलाफ नागपुर में यह कारनामा किया था। 44वां मैच खेल रहे पंत का यह 8वां शतक है। टेस्ट क्रिकेट में वह 7 बार नर्वस नाइंटी भी हो चुके हैं।
फिफ्टी लगाने के बाद तेज बैटिंग की
ऋषभ पंत ने धीमी शुरुआत की थी। उन्होंने 83 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद तूफानी बैटिंग शुरू कर दी। 108 गेंदों पर वह 95 रनों तक पहुंच गए थे। हालांकि इसके बाद थोड़े धीमी हो गए। शतक तक पहुंचने के दौरान उन्होंने 13 चौकों के साथ दो छक्के उड़ाए।

You may also like
चुटकी भर नमक' है चमत्कारी बना देगा आपको करोड़पति, जानिए कैसे
क्या आपको पता' है बुरा वक्त आने से पहले भगवान देते हे ये 8 संकेत
कांगो में हिंसा से हालात बदतर, 1.36 लाख से अधिक लोग बुंडी और युगांडा में शरण लेने को मजबूर : यूनिसेफ
शरीर के इन' 5 अंगों में कहीं भी है तिल तो भाग्यशाली हैं आप, जरुर जानिए
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज़ की भव्य शादी की तैयारी