Next Story
Newszop

'घी-पानी से कभी नहीं होंगी 5 दिक्कत, पीरियड्स के दौरान 4 योगासन जरूर करें महिलाएं, बाहर निकलेगा क्लॉट

Send Push
पीरियड्स एक सामान्य बॉडी फंक्शन है। जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। लेकिन इस दौरान क्रैम्प और दर्द की शिकायत काफी देखने को मिलती है। कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा तकलीफ झेलनी पड़ती है। इसे कम करने के लिए योगा टीचर राधिका मनचंदा ने बेहतरीन उपाय बताया है।

उन्होंने बताया कि अगर आप इन दिनों गुनगुने पानी में घी डालकर पिएंगी तो 5 दिक्कतों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि आपको पीरियड्स के पहले दिन से पांचवे दिन तक यह उपाय करना है। आइए इसके फायदे जानते हैं और कुछ योगासन भी, जो आपको करने चाहिए।
गुनगुने पानी में घी पीने का फायदा image
  • दर्दनाक पीरियड्स
  • पीसीओडी
  • पीसीओएस
  • सिस्ट
  • फाइब्रोइड्स​


मगर 5 चीजों से रहें दूर image
  • दूध
  • चावल
  • मैदा
  • फ्राइड फूड
  • अचार​


बाहर निकलेगा ब्लड क्लॉट image

योगा टीचर ने बताया कि आपको पीरियड में पांचों दिन जेंटल योगा जरूर करनी चाहिए। जिससे आपकी अंदरुनी जांघ और पेट में ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा और अगर कोई ब्लड क्लॉट होगा तो वो बाहर आ जाएगा।



पीरियड्स में जरूर करे 4 योगासन​


चक्की चालन और बटरफ्लाई पोज image

चक्की चालन योगासन के 10 राउंड्स क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज करें। यह मेंस्ट्रुअल क्रैम्प से राहत देने और ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद करता है। इससे पेट और रिप्रोडक्टिव ऑर्गन की मसल्स में ताकत आती है।



बटरफ्लाई पोज को एक मिनट करने से पीरियड क्रैम्प में आराम मिलेगा। हिप्स और अंदरुनी जांघ की फ्लैक्सिबिलिटी सुधरेगी। जिससे मेंस्ट्रुएशन के बाद भी फायदा मिलेगा।


सेतु बंधासन और लेग वाइड-क्लोज image

सेतु बंधासन 8 से 10 बार करें, क्योंकि यह मेंस्ट्रुएशन में फायदेमंद होता है। इससे पीरियड्स क्रैम्प से राहत मिलती है और मसल्स रिलैक्स होती हैं। लेकिन शरीर पर ध्यान देते रहें और असुविधा होने पर बंद कर दें।



लेग वाइड और क्लोज को भी 10 से 12 बार करें। इससे मेंस्ट्रुअल क्रैम्प से राहत मिलती है। यह पेल्विक एरिया को स्ट्रेच करके रिलैक्स करता है। साथ में अंदरुनी जांघ की मसल्स को भी राहत मिलती है।



डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Loving Newspoint? Download the app now