Next Story
Newszop

फूफा मेरी जान! फिर शादी के 34वें दिन पति की हत्या, 15 साल वाला राज़ भी बेपर्दा

Send Push
औरंगाबाद: बिहार में भतीजी के प्यार में पागल फूफा अरेस्ट हो गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे हुए। फूफा जीवन सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार कर औरंगाबाद पुलिस लाई। नबीनगर के रहने वाले प्रियांशु सिंह की पत्नी गूंजा का आशिक उसका (गूंजा) फूफा निकला। फिर गूंजा और उसके फूफा जीवन सिंह ने शादी के कुछ ही दिन बाद प्रियांशु की हत्या की साजिश रची और अंजाम दिया। इस मामले में सुपारी किलर्स को 10 रुपए दिए गए थे। प्रियांशु सिंह की शादी 21 मई को गूंजा सिंह से हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद 24 जून को प्रियांशु की हत्या हुई थी।





भतीजी से फूफा का लव-अफेयरगूंजा के फूफा जीवन सिंह ने पुलिस को बताया कि अपनी भतीजी गूंजा सिंह से 15 साल से अफेयर चल रहा था। वो कभी भी गूंजा की शादी नहीं होने देना चाहता था। इसी कारण उसने दो बार गूंजा का तय हुआ रिश्ता भी तोड़वा दिया था। दो रिश्ता टूटने के बावजूद तीसरी बार गूंजा के परिवार वालों ने 9 मई को नबीनगर के बड़वान गांव निवासी प्रियांशु सिंह के साथ शादी करा दी। इस शादी से गूंजा खुश नहीं थी और वो बार-बार फोन (फूफा को) कर प्रियांशु को रास्ते से हटाने के लिए कह रही थी।





मर्डर के लिए 10 लाख में हुई डीलआखिरकार, फूफा जीवन सिंह ने प्रियांशु को रास्ते से हटाने के लिए झारखंड के पलामू जिले के चार शूटरों को हायर किया। शूटरों से 10 लाख में डील हुई और फिर दो लाख एडवांस में दिया गया। एडवांस देने के बाद उसने शूटरों को पलामू जिले के ही मोबाइल सिम बेचने वाले दो लोगों से दोनों शूटरों को फर्जी नाम पर दो सिम उपलब्ध कराए, जिनका शूटरों ने प्रियांशु का मर्डर करने के लिए गूंजा से इनपुट हासिल करने के लिए किया। सटीक इनपुट मिलने पर दो बाइक पर सवार चार शूटरों ने 24 जून को प्रियांशु की नबीनगर के लेम्बोखाप के पास उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी, जब वो वाराणसी से ट्रेन से नबीनगर रोड स्टेशन आने के बाद बाइक से अपने गांव बड़वान जा रहा था।





शादी के 34वें दिन करा दी पति की हत्याऔरंगाबाद के एसपी ने बताया कि प्रियांशु की हत्या के बाद नबीनगर पुलिस ने प्राथमिकी संख्या-205/25 दर्ज की थी। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की थी। एसआईटी ने मामले की छानबीन के दौरान तकनीकी अनुसंधान में अहम सुराग मिलने पर प्रियांशु सिंह की पत्नी गूंजा सिंह और प्रियांशु की हत्या करने वाले शूटरों को मोबाइल सिम उपलब्ध कराने वाले पलामू जिले के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद गूंजा ने पुलिस के सामने ये स्वीकार किया था कि शादी के 15 साल पहले से ही उसका अपने फूफा जीवन सिंह से अफेयर चल रहा था। वो शादी के बाद भी फूफा से बात कर रही थी। बीच में पति द्वारा मोबाइल छीन लेने पर फूफा ने ही उसे दूसरा मोबाइल उपलब्ध कराया था। वो इस शादी से खुश नहीं थी। इसी कारण उसने फूफा से कहकर अपने पति प्रियांशु का मर्डर करा दिया।





फूफा-भतीजी में 15 साल से प्रेम-प्रसंगपुलिस अधीक्षक के मुताबिक गूंजा के इस खुलासे के बाद एसआईटी उसके फूफा जीवन सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, खुफिया इनपुट, ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गूंजा के फूफा जीवन सिंह के राजस्थान के सवाई माधोपुर थाने के मॉनटाउन स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद फूफा जीवन सिंह ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसका गूंजा से 15 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान गूंजा की प्रियांशु से शादी कर दी गई। इस शादी से वो और गूंजा दोनों ही खुश नहीं थे। शादी के बाद भी गूंजा घंटों उससे बात करती थी, जिसका प्रियांशु विरोध करता था। इसी कारण गूंजा और उसने मिलकर प्रियांशु की हत्या कराने की साजिश रची और 24 जून को उसका मर्डर करा दिया।





पलामू के मेदिनीनगर का रहने वाला फूफाउन्होंने बताया कि गूंजा का फूफा जीवन सिंह (65) झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर के वार्ड-5 हमीदगंज का निवासी है। उसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले के छानबीन में ये भी पता चला है कि जीवन सिंह पर झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना में भादंवि की धारा-447, 384, 406, 420, 379, 323, 504 एवं 506 के तहत प्राथमिकी संख्या-462/24 भी दर्ज है। गिरफ्तार जीवन सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने प्रियांशु की हत्या करने वाले चारों शूटरों की पहचान कर ली है। पुलिस शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Loving Newspoint? Download the app now