रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी 'धुरंधर' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। एक्टर के बर्थडे पर यानी 6 जुलाई 2025 को मेकर्स ने इसका पहला टीजर जारी कर दिया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिएक्शन मिला था। अब सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इसमें रणवीर हाथों में बंदूक लिए एक शख्स का पीछा करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में Ranveer Singh एक सीन की तैयारी करते हुए भी दिख रहे हैं। वो काले कपड़ों में हैं। हाथ में बंदूक है। और किसी को दौड़ाते हुए उसका पीछा करते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वो पंजाब में शूटिंग कर रहे हैं। रणवीर जहां शूटिंग कर रहे हैं, वहां पाकिस्तान का झंडा भी दिख रहा है। इसलिए फैंस दावा कर रहे हैं कि कहानी में भारत और पाकिस्तान का भी एंगल है, जिससे ये जबरदस्त होने वाली है।
'धुरंधर' के सेट से लीक वीडियो
'धुरंधर' की कास्ट
'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का निर्देशन किया था। फिल्म में रणवीर के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी हैं।
रणवीर और सारा अर्जुन को लेकर विवाद
इसमें रणवीर के साथ नजर आईं उनकी हीरोइन सारा अर्जुन को लेकर विवाद भी हुआ। रणवीर 40 साल के हैं तो सारा 20 की हैं। ऐसे में दोनों की उम्र के अंतर और पर्दे पर रोमांस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सारा कई टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। वो साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
'धुरंधर' फिल्म को आप इसी साल सिनेमाघरों में देख पाएंगे। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं।

#Dhurandhar 🔥 leaked video clip from punjab #RanveerSingh pic.twitter.com/aeMMfQkGQg
— ❤️ 𝑅𝒶𝓃𝓋𝑒𝑒𝓇 𝓀𝒶 𝒻𝒶𝓃 ❤️ (@Versatile_052) July 12, 2025
'धुरंधर' की कास्ट
'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का निर्देशन किया था। फिल्म में रणवीर के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी हैं।
रणवीर और सारा अर्जुन को लेकर विवाद
इसमें रणवीर के साथ नजर आईं उनकी हीरोइन सारा अर्जुन को लेकर विवाद भी हुआ। रणवीर 40 साल के हैं तो सारा 20 की हैं। ऐसे में दोनों की उम्र के अंतर और पर्दे पर रोमांस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सारा कई टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। वो साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
'धुरंधर' फिल्म को आप इसी साल सिनेमाघरों में देख पाएंगे। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं।
You may also like
Akash Deep ने लिया Harry Brook से बदला, सनसनाता बॉल डालकर किया क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
दुनिया का सबसे महंगा पनीर बनता है जिस जानवर से वो सोच से भी है बाहर. कीमत सुनकर रोटी हाथ से गिर जाएगीˈ
पंजाब : जालंधर में एक युवक को मारी गई गोली, आरोपी मौके से फरार
'कप्तान के तौर पर उदाहरण पेश करना चाहिए', जोनाथन ट्रॉट ने की गिल के व्यवहार की आलोचना
शिमला में सेब सीजन के लिए पुलिस का पुख्ता प्लान, 300 जवान तैनात होंगे