Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish 2 June 2025 : मूलांक 7 वाले कार्यक्षेत्र में पुराने अनुभवों से पाएंगे लाभ, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 2 June 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 2 जून, सोमवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 2 अंक के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज सोमवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह भी चंद्रमा होते हैं और चंद्रमा का अंक 2 माना जाता है। अंकज्योतिष के मुताबिक, आज मूलांक 2 वाले अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को गहराई से समझेंगे। इनकी यही बात इन्हें दूसरों से अलग बनाएगी। समझदारी से कोई भी स्थिति संभालना फलदायी होगा। आइए विस्तार से जानें 2 जून का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज मूलांक 1 वाले दूसरों का सहयोग करने पर ध्यान देंगे और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तालमेल बनाए रखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपका ज्यादातर स्वभाव नेतृत्व की भूमिका निभाने वाला रहता है, लेकिन आज आप दूसरों का सहयोग करना ज्यादा पसंद करेंगे। इससे लाभ प्राप्त होना भी संभव है। अगर किसी करीबी के साथ विचारों को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह अब दूर हो सकता है। आपको व्यक्तिगत जीवन में थोड़ी भावुकता महसूस हो सकती है। लेकिन संतुलन बनाए रखना ही आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा।


मूलांक 2 image

आज मूलांक 2 के जातक अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को गहराई से समझने का प्रयास करेंगे। यह व्यवहार आपको दूसरों से अलग बनाने में मदद करेगा। कार्यस्थल पर आज कोई पुराना अनुभव आपके सामने दोबारा आ सकता है। लेकिन आप इस बार अपनी चतुराई का प्रयोग करके स्थिति बहुत समझदारी से संभाल पाएंगे। कामकाज को लेकर मन में रचनात्मक विचार आ सकते हैं और परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।


मूलांक 3 image

आज मूलांक 3 वाले अपने बातचीत करने के तरीके और मधुरता से हर काम को आसान बना सकते हैं। इससे आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपकी बातों का लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और वे आपकी राय को गहराई से सोचेंगे। आज किसी पुराने या अधूरे काम को आप नए उत्साह और नए तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं। जो लोग शिक्षा, लेखन, प्रस्तुति या नेतृत्व के कार्यों से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज विशेष प्रगति प्राप्त हो सकती है। परिवारवालों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।


मूलांक 4 image

आज के दिन मूलांक 4 के जातक कार्यस्थल पर किसी कठिन विषय को अपनी चतुराई और समझदारी से आसानी से सुलझा पाएंगे। कामकाज को लेकर भी नई योजनाएं बना सकते हैं। लेकिन मन को थोड़ा स्थिर रखने का प्रयास करना होगा। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं, जिससे जीवन में बदलाव संभव हैं। कोई भी काम धैर्य रखकर करना फलदायी होगा। इससे आपको परेशानियों को भी अवसर में तब्दील कर सकते हैं।


मूलांक 5 image

आज मूलांक 5 वाले कामकाज में ज्यादा व्यस्त नजर आएंगे। आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर कोई चर्चा होने की संभावना है। वहीं, दस्तावेजों से जुड़े कार्यों को आपको पूरा करना होगा। व्यापार के मामले में नए लोगों से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। इससे आपको विचारों में भी कई बदलाव आएंगे, जिससे नए रास्ते की ओर आपका रुख होना संभव है। आज कुछ अप्रत्याशित रूप से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है।


मूलांक 6 image

आज मूलांक 6 वाले अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताने के अवसर तलाश करेंगे। साथ ही, रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के प्रयास भी आपके सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण संवाद हो सकता है। आज आपकी रुचि घर, सजावट, पारिवारिक योजनाओं में ज्यादा बढ़ सकती है। अगर लव लाइफ में साथी के साथ दूरियां बनी हुई थी, तो अब उन्हें दूर करने के लिए आपको प्रयास करने होंगे। भावनाओं में गहराई देखने को मिल सकती है। लेकिन आपको संतुलन बनाए रखना होगा।


मूलांक 7 image

आज मूलांक 7 वालों को अपने जीवन और विचारों के बारे में गहराई से सोचना होगा। शांत बैठकर कुछ प्रश्नों के उत्तर ढूंढना आपके लिए बेहतर रहेगा। इससे आपको भीतर से कुछ जवाब मिल सकते हैं और मन को सुकून मिलेगा। आज एकांत में बैठना आपके लिए एक अवसर के समान हो सकता है। इससे आप अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। आपके मन में कोई पुरानी बात नए नजरिए से सामने आ सकती है। आज कार्यक्षेत्र पर अपने अनुभवों को लिखने या किसी के साथ साझा करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।


मूलांक 8 image

आज के दिन मूलांक 8 वाले अपने कर्तव्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। साथ ही, कार्यक्षेत्र पर भी बचे हुए काम को निपटाने में गंभीरता दिखाएंगे। आज व्यापार के मामले में आपको कुछ पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, घर में किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। आज आपको अपनी मेहनत पर गर्व महसूस हो सकता है।


मूलांक 9 image

आज मूलांक 9 वालों के अंदर ऊर्जा और उत्साह पूरे दिन बना रहेगा। कार्यस्थल पर आपको कुछ जरूरी निर्णय बिना देरी किए लेने पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर आपकी उपस्थिति होने से कामकाज तेजी से हो सकता है, जिससे आप उत्साहित रहेंगे। निजी जीवन में भी आपके अंदर किसी बात को लेकर जोश देखने को मिल सकता है। लेकिन आपको इसे संतुलित रखना होगा, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा देने से, परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं।

Loving Newspoint? Download the app now