नई दिल्ली: टैरिफ को लेकर मचे घमासान के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा फैसला लिया है। यूएस प्रेसिडेंट ने एच-1बी वीजा पर 1,00,000 डॉलर की सालाना फीस लगाने का फैसला लिया है। भारत पर इसका गहरा असर पड़ने के संभावना जताई जा रही। अमेरिका की ओर से लिए जा रहे इन नीतिगत फैसलों के बीच पीएम मोदी ने बड़ी बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भावनगर में एक कार्यक्रम के दौरान दो टूक कहा कि भारत का 'असली दुश्मन' दूसरे देशों पर निर्भरता है। उन्होंने राष्ट्रीय ताकत और वैश्विक सम्मान के लिए आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।
पीएम मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर पहुंचे, जहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। सच्चे अर्थ में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता। यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा। जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता, उतनी ज्यादा देश की विफलता। विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना ही होगा।
पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता की जरूरत पर विस्तार से बात की। उन्होंने इसे राष्ट्रीय गौरव और देश के भविष्य से जोड़ा। पीएम मोदी ने ये बात ऐसे समय में कही है जब अमेरिकी नीतियों का भारत पर असर पड़ रहा है। शुक्रवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा आवेदनों पर 100,000 डॉलर का शुल्क लगाने का फैसला लिया। यह 21 सितंबर से लागू हो गया है। भारत में H-1B वीजा धारकों की संख्या 71 फीसदी है। ऐसे में भारत पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद है।
इससे पहले अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगाया है। कई राउंड की बातचीत के बाद भी इससे कोई राहत नहीं मिली है। गुजरात में पीएम मोदी ने 'आत्मनिर्भरता' की भावना को जगाया। उन्होंने कहा कि अगर हम दूसरों पर निर्भर रहेंगे, तो हमारे आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचेगी। हम 1.4 अरब देशवासियों का भविष्य दूसरों के हाथों में नहीं छोड़ सकते। सौ दुखों की एक ही दवा है, और वह है आत्मनिर्भर भारत।
पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर देश के शिपिंग सेक्टर को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घरेलू जहाज निर्माण पर ध्यान देने के बजाय विदेशी शिप पर ध्यान देने से भारत का जहाज निर्माण उद्योग बर्बाद हो गया। अपनी गुजरात यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

You may also like
Jolly LLB 3: पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन में भी बढ़ी कमाई
भारतीय शेयर बाजार की हकीकत: भारी बिकवाली के बाद भी SIP की उम्मीद जिंदा, क्या फिर लौटेगी रौनक
राजनीतिक दलों के पॉश एक्ट के दायरे में न आने से महिलाओं पर क्या होगा असर?
Jaipur: आसमान में अचानक चमकीली लकीर देख हैरान हुए लोग
बिना डाई के काले हो` जाएंगे सफेद बाल बस किचन में रखी इन 3 चीजों का करें इस्तेमाल