अगली ख़बर
Newszop

कल का मौसम 13 सितंबर 2025: IMD का कई राज्यों में शीतलहर और भारी बारिश का अलर्ट... जान लीजिए यूपी-दिल्ली का हाल

Send Push
नई दिल्ली: देशभर में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, अब मौसम विभाग ने तीन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर के करीब बनी हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, तमिलनाडु में 12 नवंबर को, केरल और पुडुचेरी में में 12-13 नवंबर को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

IMD द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, ओडिशा, हिमाचल, असम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्के से घने कोहरे की स्थिति रहेगी। जानते हैं कल आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम...

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। बुधवार को फिर से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया है। IMD के अनुसार, कल राजधानी में हल्का कोहरा छाया रहेगा और आसमान साफ रहेगा। वहीं 15 नवंबर तक मौसम में कुछ खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में मौसम करवट ले रहा है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण मौसम में कुछ खास ठंड महूसस नहीं होती है लेकिन रातें ठंडी जरूर हो रही है। कानपुर शहर और इटावा में तापमान 10℃ से नीचे लुढ़क गया है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। अगले एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।



बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य भर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और देर रात में लोगों को खास तौर पर ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके अनुसार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भभुआ को छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों पर करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह सिस्टम इस क्षेत्र के तापमान को प्रभावित कर रहा है। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण पूरे राज्य में, खासकर उत्तरी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं का जोर बढ़ गया है।

अरुण शर्मा ने आगे बताया कि पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले 24 से 48 घंटों में इंदौर, राजगढ़, भोपाल, सतना और जबलपुर सहित कई जिलों में गंभीर कोल्ड वेव (कड़ाके की ठंड) की स्थिति बनने की संभावना है। यह कोल्ड वेव की स्थिति अगले पांच दिनों तक बनी रह सकती है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें