जयपुर: राजस्थान रॉयल्स की खोज बिहार के 14 वर्ष 32 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को इतिहास रच दिया, जो आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए। सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंद में शतक पूरा किया जिसमें 11 छक्के और 7 चौके लगाए। आईपीएल के इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक है। वह पुरुष टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। वह 38 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए। आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 30 गेंद में शतक जमाया था।सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा। पठान ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 37 गेंद में शतक बनाया था। आईपीएल के इस सत्र में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 39 गेंद में शतक जमाया जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 गेंद में सैकड़ा जड़ा था। खैर, आइए स्टार स्पोर्ट्स की ओर से शेयर वीडियो में देखते किस तरह से इस बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों को कूटा और बॉल बाय बॉल जानते हैं पूरी पारी के बारे में... वैभव सूर्यवंशी की 37 गेंदों की पारी, बॉल बाय बॉल देखें
- 0.2: 0 (गेंदबाज: मोहम्मद सिराज)
- 0.3: 6 (गेंदबाज: मोहम्मद सिराज)
- 0.4: 1 (गेंदबाज: मोहम्मद सिराज)
- 0.6: 0 (गेंदबाज: मोहम्मद सिराज)
- 1.2: 1 (गेंदबाज: ईशांत शर्मा)
- 2.1: 0 (गेंदबाज: मोहम्मद सिराज)
- 2.2: 1 (गेंदबाज: मोहम्मद सिराज)
- 3.1: 6 (गेंदबाज: ईशांत शर्मा)
- 3.2: 6 (गेंदबाज: ईशांत शर्मा)
- 3.3: 4 (गेंदबाज: ईशांत शर्मा)
- 3.4: 0 (गेंदबाज: ईशांत शर्मा)
- 3.5: 6 (गेंदबाज: ईशांत शर्मा)
- 3.6: 4 (गेंदबाज: ईशांत शर्मा)
- 4.3: 6 (गेंदबाज: वाशिंगटन सुंदर)
- 4.4: 0 (गेंदबाज: वाशिंगटन सुंदर)
- 4.5: 6 (गेंदबाज: वाशिंगटन सुंदर)
- 4.6: 4 (गेंदबाज: वाशिंगटन सुंदर)
- 5.2: 0 (गेंदबाज: प्रसिद्ध कृष्णा)
- 5.3: 0 (गेंदबाज: प्रसिद्ध कृष्णा)
- 5.4: 1 (गेंदबाज: प्रसिद्ध कृष्णा)
- 6.1: 0 (गेंदबाज: राशिद खान)
- 6.2: 1 (लेग बाई, गेंदबाज: राशिद खान)
- 6.4: 1 (गेंदबाज: राशिद खान)
- 6.6: 0 (गेंदबाज: राशिद खान)
- 7.6: 6 (गेंदबाज: प्रसिद्ध कृष्णा)
- 8.2: 0 (गेंदबाज: राशिद खान)
- 8.3: 4 (गेंदबाज: राशिद खान)
- 8.4: 1 (गेंदबाज: राशिद खान)
- 9.1: 6 (गेंदबाज: करीम जनत)
- 9.2: 4 (गेंदबाज: करीम जनत)
- 9.3: 6 (गेंदबाज: करीम जनत)
- 9.4: 4 (गेंदबाज: करीम जनत)
- 9.5: 4 (गेंदबाज: करीम जनत)
- 9.6: 6 (गेंदबाज: करीम जनत)
- 10.2: 6 (गेंदबाज: राशिद खान) शतक पूरा हुआ
- 10.3: 1 (गेंदबाज: राशिद खान)
- 11.4: 0 (गेंदबाज: प्रसिद्ध कृष्णा)
- 11.5: 0 बोल्ड (गेंदबाज: प्रसिद्ध कृष्णा)
You may also like
श्रीकृष्ण ने पहले ही कर दी थी कलयुग में होने वाली इन 5 बातों की भविष्यवाणी. अब हो रही है सत्य साबित ⤙
जिन वेश्या से नफरत करता है समाज, उन्हीं के पैसों से मां दुर्गा की बनाई जाती है मूर्ति. अद्भुत परंपरा जानकर रह जाएंगे दंग ⤙
यह पौधा धन को खींचता है चुंबक की तरह, घर में लगाते ही होगी धनवर्षा ⤙
तिरुपति बालाजी में केश दान: पौराणिक कथा और महत्व
आचार्य चाणक्य: आपको बर्बाद कर सकती हैं स्त्रियों के अंदर की यह बुराइयां, जिंदगी हो जाएगी तबाह ⤙