पटना: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद बिहार की चुनावी राजनीति में खलबली मच गई है। कई समीकरण बनते बिगड़ते दिख रहे हैं। मोकामा और उसके आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। दुलारचंद यादव के स्वजातीय इस घटना के बाद गोलबंद हो रहे हैं। अगर यादवों की गोलबंदी हुई तो इसकी प्रतिक्रिया में भूमिहार भी एकजुट हो जाएंगे। ऐसे में राजद के भूमिहार प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। जिन सीटों पर भूमिहार बनाम यादव की लड़ाई है, वहां का चुनावी परिदृश्य भी बदल जाएगा।
मोकामा समेत 5 विधानसभा सीटों पर असरमोकामा में राजद ने भूमिहार जाति की वीणा देवी (सूरजभान सिंह की पत्नी) को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। मोकामा के अलावा बाढ़, लखीसराय, सूर्यगढ़ा, बरबीघा, वारिसलीगंज विधानसभा सीटों पर अब नए समीकरण बनने के आसार हैं। इसके पहले भी अनंत सिंह मोकामा में अग्नि परीक्षा से गुजरे हैं। लेकिन उनके लिए लालू, नीतीश, भाजपा, लोजपा कोई फैक्टर नहीं। 2015 में अनंत सिंह जेल में बंद थे। लालू-नीतीश एक होकर उनका विरोध कर रहे थे। लोजपा-भाजपा भी विरोध कर रही थी। लेकिन, इसके बाद भी बिना एक दिन प्रचार किए, अनंत सिंह चुनाव जीत गए थे। इस बार भूमिहार और एकजुट होकर उनका समर्थन कर सकते हैं।
अनंत सिंह को लालू-नीतीश मिलकर भी नहीं हरा पाएमोकामा विधानसभा क्षेत्र भूमिहार बहुल है। पिछले 50 साल से इस सीट पर भूमिहार प्रत्याशी ही चुनाव जीतते आ रहे हैं। चाहे उनका दल कोई भी हो। इस क्षेत्र में यादव, धानुक, कोइरी, कुर्मी जाति भी अच्छी तादाद में हैं। भूमिहार वोटर अनंत सिंह के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। लालू यादव के विरोध के बाद भी अनंत सिंह चुनाव जीतते रहे हैं। अभी तक अनंत सिंह पर यादवों का विरोध कोई असर नहीं डाल सका है। 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार और लालू यादव एक हो गए थे। इस चुनाव में अनंत सिंह निर्दलीय खड़ा थे। लालू-नीतीश ने अपने गठबंधन से यहां भूमिहार नेता नीरज कुमार को मैदान में उतारा था। महागठबंधन ये सोच रहा था कि यादव (लालू यादव), कुर्मी (नीतीश कुमार) और भूमिहार (नीरज कुमार) की त्रवेणी में अनंत सिंह तिनके की तरह बह जाएंगे। लेकिन, सारे अनुमान धरे के धरे रह गए। अनंत सिंह लालू-नीतीश के संयुक्त विरोध के बाद भी करीब 18 हजार वोटों से जीत गए। वो भी बिना एक दिन प्रचार किए।
अनंत सिंह के आगे भाजपा-लोजपा भी बेअसर2015 का चुनाव अनंत सिंह की सियासी ताकत का असल सबूत है। इस चुनाव में भाजपा और लोजपा का गठबंधन था। लोजपा ने इस सीट पर सूरजभान सिंह के भाई कन्हैया सिंह को मैदान में उतारा था। कन्हैया सिंह को भूमिहार वोट, लोजपा के पासवान वोट और भाजपा के आधार वोट मिलने की आशा थी। लेकिन उनकी भी आशा पूरी नहीं हुई। कन्हैया सिंह को केवल 15 हजार 472 वोट ही मिले। यानी मोकामा में भाजपा और लोजपा भी कोई फैक्टर नहीं हैं।
अनंत सिंह रेयरेस्ट ऑफ रेयर पॉलिटिशियनअनंत सिंह की चुनावी जीत बिहार की राजनीति के लिए एक आश्चर्यजनक घटना है। राजनीति पंडित भी इसका सटीक विश्लेषण नहीं कर सकते। आज के दौर में क्या यादव, कुर्मी, पासवान जैसी मजबूत जातियों के विरोध को झेल कर कोई चुनाव जीत सकता है? लेकिन अनंत सिंह पर ये सवाल लागू नहीं होता। वे जीत जाते हैं। अनंत सिंह के सामने भाजपा का सवर्ण और वैश्य कार्ड भी फेल हो जाता है। कोई ऐसा व्यक्ति जो बिहार की प्रचलित जातीय समीकरण और विचारवाद से परे हो, बेअसर हो, उसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर पॉलिटिशियन ही माना जाएगा। लेकिन ऐसी असाधारण क्षमता रखने के बावजूद अनंत सिंह केवल अपनी छवि के कारण से मार का जाते हैं। उन पर लदे आपराधिक मुकदमे उनकी राह में रोड़ा हैं। इन विवादों के कारण वे सम्मानित और विशिष्ट नेता के श्रेणी में नहीं आ पाते।
अभी तक विधानसभा चुनाव में अनंत हारे नहींसूरजभान सिंह (भूमिहार) 2000 में मोकामा से तब विधायक बने थे, जब अनंत सिंह राजनीति में सक्रिय नहीं थे। सूरजभान सिंह ने अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह को हराया था। लेकिन 2005 से जब अनंत सिंह इस सीट पर सक्रिय हुए तब से कोई चुनाव नहीं हारे हैं। इस बीच सूरजभान सिंह कानूनी अड़चनों के कारण चुनाव से दूर हो गए। लेकिन, समय समय पर अपने परिजनों और नजदीकी लोगों के जरिए अनंत सिंह को चुनौती देते रहे हैं। सूरजभान सिंह के चर्चित साथी ललन सिंह (भूमिहार) की पत्नी सोनम देवी ने 2010 में अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। भूमिहार वोटर अनंत सिंह के पक्ष में एकजुट रहे और वे जीत गए।
पप्पू यादव भी हो गए थे फेल2015 में ललन सिंह पप्पू यादव की पार्टी (जन अधिकार पार्टी) के टिकट पर खड़े थे। वे चाह कर भी भूमिहार और यादव का गठबंधन नहीं बना सके। उन्हें करीब साढ़े सोलह हजार वोट ही मिल पाए थे। पप्पू यादव का नाम उनके काम नहीं आया। 2022 के उपचुनाव में भाजपा ने सोनम देवी (ललन सिंह की पत्नी) को उम्मीदवार बनाया था। इन सभी चुनाव में सूरजभान सिंह ने अपने लोगों को मैदान में उतारकर अनंत सिंह को चुनौती दी थी। लेकिन वे अनंत सिंह को हरा नहीं पाए। अब सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मोकामा से चुनाव लड़ रही हैं। दुलारचंद यादव की घटना बाद भूमिहार और यादव जिस तरह से दो विपरीत ध्रुवों पर खड़े हो गए हैं, उससे वीणा देवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

You may also like

देवरˈ की शर्मनाक हरकत, भाभी ने पहले दबाया मामला, बेटी की इज़्ज़त लगी दांव पर, दर्दनाक कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी, पटना में शर्मसार करने वाली वारदात﹒

येˈ जापानी लड़की माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़ पढ़ा रही है भारतीय दर्शन इस वजह से पसंद आया हिंदू धर्म﹒

अनूपपुर: अमरकंटक का रामघाट 51 हजार दीपों से हुआ जगमग

अनूपपुर: चार और दो पहिया वाहन की आमने-सामने से टक्कर, युवक की मौके पर मौत

अच्छाˈ समय आने की 7 निशानियां यदि आपके साथ भी हो रही हैं ऐसी चीजें तो हो जाइए खुश﹒