अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। अब फिर से दिन में धूप और रात में ठंड हो रही है। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा का असर भी देखने को मिल रहा है। लेकिन अब मौसम बहुत हद तक बदल गया है। रात के समय में अब AC और कूलर भी चलना बन्द हो गए हैं। लोग स्लो पर पंखा चलाकर अपना काम चला रहे हैं। उधर ग्रामीण क्षेत्र में बिना पंखे के ही रात में ठीकठाक ठंड पड़ रही है। प्रदेश में इस समय शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा ठंड पड़ रही है।
6 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही 7 और 8 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
साथ ही सुबह के समय दोनों हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। इसी तरह 9, 10 और 11 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही सुबह में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
वहीं प्रदेश के तापमान लगातार उतार चढ़ाव जारी है। कभी न्यूनतम तापमान में कमी शुरू हो जाती है तो कभी अधिकतम तापमान में गिरावट जारी हो जाती है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान अपने सामान्य से ऊपर है। हालांकि बरेली में न्यूनतम तापमान बहुत गिर गया है।
बरेली में 13.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। यहां तापमान सामान्य से 2.6℃ नीचे दर्ज किया गया है। इसी तरह मेरठ और शाहजहांपुर में 15.6℃, नजीबाबाद में 16.2℃, बाराबंकी और हरदोई में 16.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं लख़नऊ में 18.4℃ न्यूनतम और 30.4℃ अधिकतम दर्ज किया गया है।

You may also like

यूपी में मौत के रथों को कैसे मिल रही हरी झंडी? जानलेवा खामियों संग फर्राटा भर रहीं निजी बसें, नियमों पर भारी 'खेल'

नाेएडा में नाली में मिली महिला की सिर कटी लाश

छत्तीसगढ़ में 17 लाख की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोरी ने किया आत्मसमर्पण

अमेरिका में दुर्घटनाग्रस्त मालवाहक विमान का बायां इंजन टूटा, जांच में खुलासा, मलबे से अब तक 12 शव मिले

भारत के वेयरहाउसिंग सेक्टर में 2025 की तीसरी तिमाही में 16 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज