नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर आजकल ब्राजील, कोलंबिया, गुयाना और पनामा की यात्रा पर हैं। थरूर 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी देने के लिए इन देशों में गए हैं। वे इंडियन डिप्लोमैटिक आउटरीच का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी यात्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो थरूर की वर्तमान विदेश यात्रा के समय का है, लेकिन सच्चाई यह नहीं है। वीडियो 2 साल पुराना है।वीडियो में कांग्रेस सांसद एक लड़की के साथ मजाकिया अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। माइक पर बोलते हुए लड़की थरूर की तारीफ करती है और थरूर से खुद के बारे में बताने को कहती है। इस पर थरूर लड़की की प्रशंसा करते हुए मजाकिया अंदाज में सफलता के लिए सही माता-पिता का चुनाव करने के लिए कहते हैं।
शायद ऐसा मौका फिर न मिलेवीडियो में नजर आ रही लड़की थरूर से सवाल पूछती है। वह कहती है कि शायद ही मुझे ऐसा मौका मिले, इसलिए अपने बारे में बताइए। लड़की पूछती है कि कोई इतना अच्छा दिखने के साथ-साथ उतना ही प्रतिभाशाली और बुद्धिमान कैसे हो सकता है। दो साल पहले भी शेयर हुआ था वीडियोShashi Tharoor be like Jalwa hai humara 😂 pic.twitter.com/Y09WXAjoHv
— BALA (@erbmjha) May 28, 2025
बचपन से ही थी पढ़ने की आदतलड़की का सवाल सुनकर शशि थरूर पहले हंसते हैं और फिर कहते हैं कि कुछ चीजें आपके हाथ में नहीं होतीं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि अपने माता-पिता का चुनाव करते समय दिमाग खुला रखें। बाकी सब चीजों पर आपको मेहनत करनी होगी। थरूर ने आगे कहा कि उन्हें बचपन से ही पढ़ने की आदत थी और वे आज भी पढ़ते हैं।@ShashiTharoor 's Epic replay to a biggest fan in Nagaland pic.twitter.com/4dsm9segST
— Abhishek G (@AbhishekGachchi) March 5, 2023
You may also like
अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव फिलिस्तीनी मांगों पर खरा नहीं : हमास
Stock Market update: वैश्विक संकेत कमजोर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी 22,400 के नीचे
CM भजनलाल शर्मा की राजस्थान विकास निति से केंद्र में बढ़ी हलचल, डिजिटल कनेक्टिविटी से रेल प्रोजेक्ट्स तक नयी रणनीति तैयार
Jaunpur Accident: जौनपुर में डिवाइडर से टकराकर पलटी सवारी बस, 4 की दर्दनाक मौत, 15 घायल
Boy: – हेल्लो Pammi Darling कैसी हो…? Girl: – कौन, Boy: – तेरा आशिक हूँ जान ..!! Girl: – तू Aman है ना …? Boy: – हाँ पर तुम्हे कैसे पता .!!Girl: – तू बन्शीलाल का बेटा है ना ..? पढ़ें आगे..