Next Story
Newszop

वीडियो: सलमान खान गणपति विसर्जन में ढोल की थाप पर थिरके, उधर बीवी-बेटे संग गोविंदा ने जुहू में बप्पा को दी विदाई

Send Push
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपनी मां सलमा और पिता सलीम खाम के साथ गणेश आरती की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उनका पूरा परिवार त्योहार मनाते हुए दिखाई दिया। अब डेढ़ दिन बाद सभी ने गणपति को विदाई दी। विसर्जन के दौरान पूरा परिवार थिरकता नजर आया। सलमान भी ढोल की थाप पर डांस करते दिखे। उधर गोविंदा ने बीवी सुनीता आहूजा और बेटे यशवर्धन के साथ जुहू में बप्पा को विधि-विधान से विदाई दी।



सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो भांजे आहिल संग मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में सलमान के बहनोई आयुष, भांजी आयत और सोनक्षी सिन्हा के पति जहीर खान, अर्पिता खान नजर आ रहे हैं।



देखें वीडियो



राजनेता राहुल कनल के घर पहुंचे सलमान



गणपति बप्पा को विदाई देने के बाद सलमान राजनेता राहुल कनल के घर पहुंचे और वहां भगवान गणेश के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान वो जेड प्लस सिक्योरिटी में नजर आए।



गोविंदा ने बीवी और बेटे संग बप्पा को दी विदाई



वहीं, गोविंदा ने अपनी बीवी सुनीता और बेटे यशवर्धन के साथ जुहू में विधि-विधान से पूजा की और गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इससे पहले दोनों ने साथ में गणेश चतुर्थी मनाई थी।



तलाक की अफवाह

गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहें उड़ रही थीं। पर गणेश चतुर्थी पर उन्होंने साथ आकर इन अफवाहों को खारिज कर दिया। सुनीता ने कहा कि कोई भी उन्हें गोविंदा से अलग नहीं कर सकता है।
Loving Newspoint? Download the app now