नई दिल्ली: 9 मई 2025 का दिन और सुबह के लगभग 10 से 11 बजे के बीच का वक्त। 55 साल की एक महिला अपने घर के बाहर बागवानी कर रही थी। पौधों को पानी देने के बाद अभी वह घर की तरफ चली ही थी कि अचानक उसके पैर में तेज चुभन महसूस हुई। महिला को लगा कि शायद किसी मच्छर या कीड़े ने काट लिया होगा, लेकिन असलियत कुछ और थी। थोड़ी ही देर में उसकी त्वचा का रंग चमकीले पीले रंग में बदल गया। पूरे शरीर में ऐंठन होने लगी। महिला की हालत इस कदर बिगड़ गई कि वह दर्द से चिल्लाने लगी और पड़ोसियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।दिल दहला देने वाली ये खबर कैलिफोर्निया के अल्पाइन इलाके से है, जहां 55 वर्षीय ट्रेसी गुडमैन नाम की इस महिला को किसी कीड़े या मच्छर ने नहीं बल्कि रैटलस्नेक ने काटा था। अस्पताल पहुंचने के बाद ट्रेसी की हालत ज्यादा खराब हो गई। उनकी बाहों और नसों का रंग चमकीला पीला हो गया था। मुंह और जीभ सूज गए थे। उनके होंठ फड़क रहे थे, फिर उनकी आंखें और सिर फड़कने लगे।ट्रेसी का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा था। डॉक्टरों को ट्रेसी को एंटीवेनम की दो डोज देनी पड़ी, तब जाकर उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ। हालांकि, इसके बाद भी ट्रेसी को दो दिनों तक आईसीयू में रहना पड़ा। दरअसल, इस महिला को जिस रैटलस्नेक ने काटा था, वह कोई आम सांप नहीं था। रैटलस्नेक की गिनती दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में होती है। कितना खतरनाक है रैटलस्नेकये सांप कितने खतरनाक हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अमेरिका में हर साल लगभग 5 हजार रैटलस्नेक को मार दिया जाता है। जहरीले सांपों की इस प्रजाति को क्रोटेलस भी कहा जाता है। ये सांप अपनी पूंछ के सिरे पर मौजूद खड़खड़ से पहचाने जाते हैं। जब ये खतरा महसूस करते हैं तो यही खड़खड़ बजने लगती है। रैटलस्नेक आमतौर पर डेढ़ फीट से साढ़े छ फीट तक लंबे होते हैं। कुछ सांप 8.2 फीट तक भी बढ़ सकते हैं। इनके शरीर पर अलग-अलग रंग और पैटर्न होते हैं। कुछ पर आड़ी धारियां होती हैं, लेकिन ज्यादातर पर हीरे, षट्कोण या समचतुर्भुज के आकार के धब्बे होते हैं। ये धब्बे भूरे या हल्के भूरे रंग के होते हैं, लेकिन कुछ सांप नारंगी, गुलाबी, लाल या हरे रंग के भी हो सकते हैं। ये सबसे ज्यादा उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में पाए जाते हैं। पहले मुश्किल था काटने का इलाजरैटलस्नेक स्वभाव से आक्रामक नहीं होते। यदि उन्हें उकसाया न जाए तो वे इंसानों पर हमला नहीं करते। वे शर्मीले और डरपोक होते हैं। लेकिन, ये जहरीले होते हैं और अगर उन्हें छेड़ा जाए या पकड़ा जाए तो खतरनाक हो सकते हैं। पहले रैटलस्नेक के काटने का इलाज मुश्किल था। लेकिन, अब बेहतर इलाज उपलब्ध हैं। साथ ही, लोगों ने घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना भी बंद कर दिया है। इसलिए, रैटलस्नेक का काटना अब उतना जानलेवा नहीं है जितना पहले हुआ करता था। कौन से रैटलस्नेक ज्यादा खतरनाकरैटलस्नेक का काटना बहुत दर्दनाक होता है। 3.3 फीट से अधिक लंबे सांप का काटना जानलेवा भी हो सकता है। मैक्सिकन वेस्ट कोस्ट रैटलस्नेक, मोजावे रैटलस्नेक और दक्षिण अमेरिकी रैटलस्नेक इस सांप की सबसे खतरनाक प्रजातियां हैं। इन सांपों का जहर अन्य रैटलस्नेक की तुलना में तंत्रिका तंत्र पर अधिक तेजी से हमला करता है। ज्यादातर रैटलस्नेक सूखे इलाकों में रहते हैं। ये निशाचर होते हैं और दिन के उजाले में बिलों या चट्टानों के नीचे छिप जाते हैं।
You may also like
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों को बताया डॉक्टर के जैसा, कहा - आतंक की बीमारी कर दी ठीक...
क्या चंदन का टीका बच्चों के लिए है जादुई उपाय? जानें इसके फायदे!
शेयर बाजार में रोज कमाएं मुनाफा – बस इन 5 ट्रिक्स को जान लीजिए!
इस देश में घूमने का बस इतना सा है खर्च
बेटे-दामाद संग मिलकर होमगार्ड जवान ने किया कत्ल, फिर लाश 6 टुकड़ों में काटी; तीनों अरेस्ट