नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में हाल में बड़ी तेजी आई है। पहली बार क्रिप्टो का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर चुका है। सबसे ज्यादा तेजी एथेरियम में दिख रही है। यह बिटकॉइन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो है। 1 जुलाई से इसका मार्केट कैप 150 अरब डॉलर बढ़ चुका है। एक महीने से भी कम समय में इसकी कीमत में 70% तेजी आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल भी जमकर इसकी खरीदारी कर रही है।
एथेरियम में 24 घंटे से भी कम समय में 5 मिलियन डॉलर की खरीदारी हुई है। इनमें ज्यादातर खरीदारी संस्थागत निवेशकों ने की है। क्रिप्टो में तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका में डेफिसिट स्पेंडिंग क्राइसिस है। इस कारण बिटकॉइन की कीमत में अप्रैल से 55 फीसदी तेजी आई है जबकि डॉलर में इस साल 10 फीसदी गिरावट आई है। यह 1973 के बाद डॉलर की कीमत में पहली छमाही में सबसे बड़ी गिरावट है।
क्यों बढ़ रही कीमत?
Nansen ब्लॉकचेन डेटा के डेटा के मुताबिक World Liberty Financial ने एथेरियम में करीब 10 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। कंपनी ने $3,325 के भाव पर 3,007 एथेरियम खरीदे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब World Liberty Financial ने एथेरियम में निवेश किया है। इससे पहले मार्च में भी उसने 4,468 एथेरियम खरीदे थे।
संस्थागत निवेशकों के लिए भी क्रिप्टो को नजरअंदाज करना आसान नहीं है। बिटकॉइन ने पिछले 13 साल में सालाना 90 फीसदी रिटर्न दिया है। यह दुनिया में किसी भी दूसरी एसेट से अधिक है। हाल में अमेरिका की संसद ने क्रिप्टो को रेगुलेट करने वाले बिलों को मंजूरी दी है। मजेदार बात है कि अब इसे सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों का समर्थन हासिल है। इससे बहुत बड़ा बाजार क्रिप्टो के लिए खुल गया है।

You may also like
China Rare Earth Quotas: चीन ने चुपचाप कर दिया काम, भारत की बढ़ेगी मुसीबत, कैसे खतरे में पड़ जाएंगे ये कारोबार?
Google Gemini और ChatGPT पर भारी पड़ा ये AI, एपल लवर्स हुए लट्टू!
ये मेरा भाई! इसने किया मुझे प्रेग्नेंट फिर चुटकी-चुटकी सिंदूर से भरी मांग, मंदिर में किया शर्मनाक खुलासा, वीडियो देख खड़े हो जायेंगे रोंगटे˚
'जिंदगी भर नहीं होगी बाल झड़ने की समस्या', न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया करी पत्तों का बेहतरीन नुस्खा, आप भी आजमाएं
चार धाम के कांवर के साथ बाबा धाम निकले हावड़ा के श्रद्धालु