मूलांक 1

आज मूलांक 1 वालों का दिन अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ मामलों में नेतृत्व की भूमिका निभानी पड़ सकती है, जिसमें आप सफल रहेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आज कुछ पुराने कार्यों का भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है। जो लोग प्रशासन, व्यवसाय या नेतृत्व से जुड़े हैं उन्हें को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। इसे स्वीकार करने से आपकी छवि मजबूत होगी। लेकिन आपको अहंकार और क्रोध से बचना होगा।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 वालों को भावनाओं और वास्तविकता के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। ऐसा न करने से कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। दिन की शुरुआत में आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा भावुक होने की संभावना है। लेकिन दोपहर के समय तक स्थिति ठीक होने की संभावना है। आज पारिवारिक मामलों में आपको भावनात्मक निर्णय लेने से बचना होगा। किसी पुराने मित्र या सहयोगी से बातचीत करने से मानसिक तनाव कम होगा। जो लोग रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं उन्हें कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वालों को कार्यक्षेत्र में अनुशासन और योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। जो लोग शिक्षा, काउंसलिंग, कानूनी या धार्मिक कार्य करते हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है। आप किसी व्यक्ति को सलाह दे सकते हैं, जिससे उन्हें मार्गदर्शन मिलेगा। आपके व्यवहार और बातचीत करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। वे आपके पास रहकर सहज महसूस करेंगे। लेकिन आपको अहंकार से बचना होगा और खर्च व बचत के बीच संतुलन बनाए रखना होगा।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 वालों को कुछ परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ योजनाएं आपके अनुसार नहीं चलेंगी, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है। कार्यस्थल पर तकनीकी रुकावटें या किसी व्यक्ति के लापरवाही बरतने से कामकाज प्रभावित हो सकता है। लेकिन अपनी समझदारी, चतुराई और योजनाओं से आप हर स्थिति को आसानी से संभाल सकते हैं। परिवार में आपको वाणी पर संयम रखना होगा, क्योंकि आज भाई-बहन या किसी घर के बच्चे से मतभेद होने की संभावना है।
मूलांक 5

आज के दिन मूलांक 5 वाले व्यस्त रहेंगे। आपके ऊपर कई काम की जिम्मेदारी एक साथ आ सकती है। जिन्हें पूरा करना थोड़ा मुश्लिक होगा। लेकिन अपनी समझदारी और चतुराई से आप हर स्थिति को संभाल सकते हैं। ट्रैवल, सेल्स, कम्युनिकेशन या मीडिया क्षेत्र में काम करने वालों को आज नए अवसर प्राप्त होने का उम्मीद है। आपको दोस्तों या सामाजिक नेटवर्क के द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। लेकिन आपको बार-बार अपना ध्यान इधर-उधर भटकाने से बचना होगा।
मूलांक 6
आज के दिन मूलांक 6 वालों को अपने जीवनसाथी की भावनाओं पर ध्यान देना होगा और रिश्तों की गहराई को भी अनुभव करना होगा। तालमेल बनाए रखने से दोनों के बीच का रिश्ता मजबूत होगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, किसी मामले में तीसरे व्यक्ति की राय लेने से आपके बीच विवाद उत्पन्न हो सकता है। जो लोग प रचनात्मक कार्य, फैशन, डिजाइन या क्लाइंट-सर्विस क्षेत्र में काम करते हैं उन्हें आज नए ग्राहक मिल सकते हैं। आज खुद की काबिलियत पहचानने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वाले सामाजिक गतिविधियों से दूर रहकर अकेले में समय बिताना पसंद कर सकते हैं। इसी के चलते आप किसी विषय को लेकर गहरी सोच में भी डूब सकते हैं। जो लोग तकनीकी क्षेत्र या अध्यात्म से जुड़े हैं उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। आपका दिन आज मानसिक शांति और समझदारी से भरा रहने वाला है। लेकिन कुछ बातें आपके मन को थोड़ा बैचेन कर सकती हैं। ऐसे में शांत मन से सही दिशा खोजने का प्रयास करें। अगर आप किसी बात को लेकर उदासी या अकेलापन महसूस कर रहे हैं, तो प्रियजनों से बात करना लाभकारी होगा। आपको कुछ प्रश्नों को भी आज उत्तर मिल सकते हैं।
मूलांक 8
आज के दिन मूलांक 8 वालों को एक साथ कई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन धैर्य और स्थिरता बनाए रखने से आप हर काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अनुशासन और मेहनत से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन धन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी दिखाने से नुकसान हो सकता है। जो लोग लॉ, प्रशासन या तकनीकी क्षेत्र में कार्य करते हैं उनके गुणों की आज सराहना की जा सकती है।
मूलांक 9

आज मूलांक 9 के जातक जोश और जुनून से भरपूर रहने वाले हैं। इसी के चलते आप किसी प्रतियोगिता, संघर्ष या चुनौती को भी स्वीकार करने के लिए तैयार रहेंगे। जो लोग सेना, पुलिस, खेल या जोखिम से जुड़े क्षेत्र में कार्य करते हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। लेकिन निजी जीवन में आपको क्रोध और जल्दबाजी से बचना होगा, अन्यथा रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। आज चुनौतियों का सामना करने की क्षमता और बुद्धिमानी आपको सफलता दिला सकता है।
You may also like
(अपडेट) विशाल मेगा मार्ट में आग, एक की मौत
सीबीआई की नई चार्जशीट में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में दो पुलिसकर्मियों समेत कुल 38 आरोपित
रागिनी खन्ना ने एक्टिंग छोड़कर बिजनेस में बनाई नई पहचान
अमरनाथ यात्रा: चौथा जत्था भगवती नगर से रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह
2nd Test: दूसरे दिन गिरे 12 विकेट, वेस्टइंडीज पर पहली पारी में बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरूआत