Pisces Saptahik Rashifal, 15 to 21 September 2025 : मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। लेकिन कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। शिक्षा और ज्ञान की ओर झुकाव बढ़ेगा। जीवनसाथी का साथ और माता-पिता का आशीर्वाद आपको जीवन में नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। कोई बिगड़ा हुआ रिश्ता धीरे-धीरे सुधरता जाएगा। नए मित्र बनाना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। हर समस्या का समाधान स्वयं आपके सामने आ सकता है। लेकिन आपको किसी भी मामले में जीवनसाथी से उलझने से बचना होगा। विवेक और आत्मनिर्भरता से आपके कई मुश्किल काम आसान हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानें इस सप्ताह का मीन राशिफल...
सप्ताह के आरंभ में अपनी बुद्धिमानी और मधुर वाणी से आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आप अपनी बातों से लोगों को सहज ही प्रभावित कर सकेंगे। बौद्धिक क्षमता में चमत्कारिक विस्तार, जिससे आपकी राय और विचारों की महत्ता सबके सामने स्वीकार्य होगी। प्रभाव बढ़ेगा और आपके व्यक्तित्व की आभा जगमगाएगी। लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सिर दर्द या शरीर के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। इसी के चलते कुछ थकावट भी बनी रहेगी। इस समय जीवनसाथी की किसी उलझन या मानसिक परेशानी को देखकर आपका मन भी उदास रह सकता है। आपके लिए नए मित्र बनाना लाभकारी सिद्ध होगा, लेकिन पुराने मित्रों से दूर होने से बचना होगा और कटु वाणी के प्रयोग से भी बचें। इस सप्ताह कोई बिगड़ा हुआ रिश्ता धीरे-धीरे सुधरेगा और दिल को सुकून महसूस होगा।
सप्ताह के मध्य में कुछ विपरीत परिस्थितियां आपके सामने आ सकती हैं। इस समय आपको धैर्य और सहजता से काम करना होगा। अगर आप संयम बनाए रखें, तो हर समस्या का समाधान खुद निकलकर सामने आ सकता है। ध्यान और योग आपके भीतर के छिपे गुणों को सामने लाएगा और आप महसूस करेंगे कि आत्मबल ही सबसे बड़ा सहारा है। लेकिन निजी जीवन में जीवनसाथी से उलझना इस समय हितकारी नहीं रहेगा। ऐसा करने से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग आपके लिए संबल बनेगा। वहीं, कोई सहयोगी कार्यक्षेत्र में आपके तनाव का कारण बन सकता है। लेकिन परिवार का अटूट साथ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
सप्ताह के अंत में स्थितियां बदलेंगी। समस्याओं को लेकर आपको धैर्य और शांति से कोई भी फैसला लेना होगा। जल्दबाजी से स्थिति और खराब हो सकती है। ऐसे में सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन यह आपके अपेक्षा से थोड़ा कम हो सकता है। लेकिन उनकी थोड़ी सी मदद भी आपके लिए सहायक साबित होगी। किसी परिजन या मित्र की कही कोई बात आपको निराश कर सकती है। ऐसे में धैर्य रखना जरूरी होगा। इस समय विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति की सलाह सोच-समझकर मानें, अन्यथा उनकी सलाह से हानि के संकेत हैं। इसलिए विवेक और आत्मनिर्भरता को ही मार्गदर्शक बनाना लाभदायक सिद्ध होगा। सप्ताह के अंत में आत्मविश्वास और स्वयं पर दृढ़ विश्वास आपके लिए सफलता का कारण बनेंगे।
शुभ रंग- पीला और केसरिया
शुभ अंक- 3

You may also like
क्या कटरीना कैफ बनने वाली हैं मां? अक्टूबर-नवंबर में आ सकता है नन्हा मेहमान!
आज का राशिफल 16 सितंबर 2025: इन राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का ताला!
प्राचीन गर्भावस्था परीक्षण: कैसे पता लगाते थे बच्चे का लिंग?
इस हफ्ते साउथ की 9 नई फिल्में जो आपको देखनी चाहिए
चमत्कारी काया कल्प तेल: स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए लाभकारी