अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 जून को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की पूरी संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर मौसम की तीव्रता और अधिक हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को बांदा, चित्रकूट, बलिया, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, कानपुर देहात और कानपुर नगर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
यूपी के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर दिख रहा है। इस कारण, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। साथ ही, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजियाबाद, हापुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
यहां गरजेंगे बादलबांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया में बादल गरजने एवं बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर और शामली में भी बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
साथ ही मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने एवं बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
तापमान में गिरावट के संकेतप्रदेश के तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में अचानक 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के संकेत हैं। उसके बाद 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में अचानक 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग की माने तो अरब सागर से क्षेत्र में नमी के प्रवाह में वृद्धि और इसके पश्चिमी विक्षोभ के साथ समागम के कारण आने वाले दिनों में यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का एक और दौर संभावित है।
मौसम विभाग के अनुसार, 2 जून की शाम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर यह सिस्टम उत्तरोत्तर पूर्वी दिशा में बढ़ते हुए 3 जून की सुबह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने एवं 4 जून तक जारी रहने की संभावना है। इस सिस्टम के 3 जून को अधिकतम प्रभावी रहने का अनुमान जताया गया है।
बारिश के साथ आंधीप्रदेश में इस दौरान कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे या अधिक गति से तेज झोंकेदार हवाओं के चलने एवं मेघगर्जन के साथ बारिश जैसी परिस्थितियां बनने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने 3 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज वेदर अलर्ट (तैयार रहें) जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष अवधि के लिए येलो अलर्ट (सचेत रहें) जारी किया गया है।

You may also like
अचानक फिर क्यों सुर्ख़ियों में आया 'कन्हैयालाल हत्याकांड'? राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत के इस बयान ने मचाई खलबली
रोहिणी में दो मंजिला मकान गिरा, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका
ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए रेलवे भी उठा रहा सकारात्मक कदम
गंगा दशहरा पर धाैलपुर जिले में शुरू होगा वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान
फेक क्यूआर कोड से ठगी: राजस्थान पुलिस ने जारी की नई चेतावनी