Next Story
Newszop

Shami Leaf Upay : शनिवार को शमी के पत्तों के उपाय से शनिदेव होंगे प्रसन्न, दूर होंगी आर्थिक परेशानियां, करियर में भरेंगे उड़ान

Send Push
Shami ke Upay : शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। वह व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार शुभ और अशुभ फल देते हैं। शनिवार के देवता शनि देव हैं और उनकी शुभ दृष्टि व्यक्ति का जीवन आसान बना सकती है जबकि उनकी वक्र दृष्टि परेशानियों का अंबार लगा सकती है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। उन्हें शनिवार को सरसों का तेल चढ़ाने से लेकर शनि से जुड़ी चीजों के दान से उनकी कृपा पाई जा सकती है। लेकिन, शनिवार के दिन शमी के पत्तों का उपाय अपने आप में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काफी है। वैसे नवरात्रि में भी शमी के पत्तों की पूजा की जाती है। इन्हें स्वर्ण के समान माना गया है। शमी के पत्तों का उपाय करने वाले से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उसकी सभी परेशानियां दूर करते हैं। ऐसा व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से नहीं घिरा रहता है। उसे शनिदोष से मुक्ति मिलती है। ऐसे में विस्तार से जानिए शनिवार को शमी के पत्तों के उपाय।
​आर्थिक समस्याओं के लिए शमी के पत्तों के उपाय image

अगर किसी की कुंडली में शनि ग्रह अशुभ स्थिति में है या उसकी साढ़ेसाती या ढैय्या या महादशा चल रही है तो उसे शनिवार को शमी के पत्तों का उपाय जरूर करना चाहिए। इससे कुंडली में शनि ग्रह शांत होते हैं और व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं में राहत मिलती है। शनिवार को स्नान-ध्यान करने के बाद शनिदेव की विधि विधा से पूजा करें। इसके बाद उन्हें शमी के पत्ते चढ़ाएं। साथ ही काले तिल, नीला फूल भी चढ़ाएं। शनिदेव को शमी के पत्ते चढ़ाते हुए इस मंत्र का जप करेंः

अमंगलानां च शमनीं शमनीं दुष्कृतस्य च।

दु:स्वप्रनाशिनीं धन्यां प्रपद्येहं शमीं शुभाम्।।


​करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए शमी के उपाय image

अगर किसी को करियर में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बनते-बनते काम बिगड़ जा रहे हैं तो उसे शनिदेव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। विशेष रूप से शनिवार को शमी का पौधा लगा सकते हैं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिवार को उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ शमी का पौधा लगाएं। उसकी जड़ में तांबे के लोटे से रोली मिला हुआ जल चढ़ाएं। साथ ही ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें। यह उपाय आपको करियर से जुड़ी परेशानियों में राहत दिलाएगा।


​मंगलवार और शनिवार को शमी के पत्ते तोड़ने से बचें image

शमी का पौधा शनिदेव को प्रिय है। इसलिए शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। उसके पत्ते आदि नहीं तोड़ने चाहिए। वहीं मंगलवार के दिन भी शमी के पौधे से छेड़छाड़ करने से बचना चाहिए। क्योंकि शनिदेव बजरंगबली का काफी सम्मान करते हैं और उनके भक्तों का अनिष्ट नहीं करते हैं। इसलिए कहा भी जाता है कि शनिदेव को हनुमानजी की पूजा करके भी प्रसन्न किया जा सकता है।


​आर्थिक परेशानियों के लिए शमी के पौधे का उपाय image

शनिवार के दिन शमी के पेड़ पर अर्घ्य जरूर दें और सरसों के तेल का दीया जलाएं। इससे शनिदेव की कृपा पाई जा सकती है। ध्यान रहे कि शमी का पौधा घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। धन लाभ के लिए जिस गमले में शमी का पौधा लगाया है, उसे सुबह साफ करें और उसकी मिट्टी में सुपारी और एक रुपये का सिक्का रख दें। ऐसा करने से आपके बेवजह के खर्चों पर लगाम लगेगी। और लाभ होगा।


​साढ़ेसाती और ढैय्या के लिए शमी के पौधे का उपाय image

अभी मेष, कुंभ और मीन राशि की साढ़ेसाती चल रही है जबकि सिंह और धनु राशि वालों की ढैय्या चल रही है। ऐसे में इन राशियों के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने और साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत के लिए शनिवार को शमी के पौधे का ये उपाय कर सकते हैं। शनिवार को शमी के पौधे की जड़ में काले तिल और उड़द की काली दाल चढ़ाएं। इससे शनिदेव आपका अनिष्ट नहीं करेंगे। साथ ही रोजाना शिवलिंग पर शमी की पत्तियां चढ़ाकर भी आप परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now