नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दिसंबर के मध्य में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जा सकता है। वहीं 15 नवंबर खिलाड़ियों की रिलीज करने की आखिरी तारीख है। उससे पहले खिलाड़ियों के रिलीज होने के साथ ही ट्रेड होने की खबरें आ रही हैं। नया अपडेट राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर है।
संजू पर दिल्ली कैपिटल्स की नजरें
संजू सैमसन ने आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद ही फ्रेंचाइजी ने अलग होने का मन बना लिया था। दिल्ली कैपिटल्स उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती है। आईपीएल 2016 और 2017 में राजस्थान पर बैन लगने के बाद संजू दिल्ली का ही हिस्सा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। हालांकि वे इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि वे किस खिलाड़ी को संजू सैमसन के साथ ट्रेड करेंगे। संजू पिछले सीजन में चोट की वजह से कई मैचों में बाहर बैठे थे। उन्हें नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था।
केकेआर जाएंगे केएल राहुल?
2024 की चैंपियन केकेआर आईपीएल 2025 में प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। टीम की नजरें दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को ट्रेड करने की है। राहुल सलामी बल्लेबाजी के साथ ही विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं। इसके साथ ही वह कप्तानी भी कर सकते हैं। पिछले सीजन अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी संभाली थी। राहुल ने आईपीएल 2025 में एक शतक की मदद से 539 रन बनाए थे।
केएल राहुल को पिछले सीजन ही दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऋषभ पंत टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन इसके बाद भी राहुल को कप्तान नहीं मिली। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने शुरुआत में लगातार जीत हासिल की लेकिन फिर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई।

You may also like
मप्र सरकार का बड़ा फैसला, साढ़े चार लाख पेंशनर्स को महंगाई राहत में वृद्धि
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बोलेरो पिकअप से 21 बोरियों में अवैध गुटखा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार,
डेढ़ लाख रुपए के अवैध पटाखों के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
राज्यस्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, अंडर-14 बालक वर्ग में बोकारो ने लातेहार को हराया
हिंदू रीति रिवाज से 101 जोडों का हुआ विवाह, ईसाई धर्मावावलंबी के जोडे भी हुए एक-दूजे के