सुप्रभात...
कैसे हैं आप?
सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट पर।
अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर... 1. अमेरिकी हमले के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीतइजरायल-ईरान जंग में अमेरिका की एंट्री हो चुकी है। ईरान पर अमेरिकी हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात की। पीएम मोदी ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच तत्काल 'तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति' का आह्वान किया। मालूम हो कि इजरायल-ईरान संकट दसवें दिन में प्रवेश कर गया है। खबर विस्तार से 2. ना पाकिस्तान और ना ही अफगानिस्तान... फिर ईरान तक कैसे पहुंचे B-2 बमवर्षक?अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर मिसाइल हमला कर दुनिया को हैरान कर दिया है। इसी के साथ अमेरिका ने ईरान के खिलाफ इजरायल के युद्ध में शामिल होने का भी ऐलान कर दिया है। अमेरिका ने बताया है कि उसने ईरान के फोर्डो परमाणु संवर्धन संयंत्र को तबाह करने के लिए अपने बहुचर्चित ‘बंकर-बस्टर’ बम का इस्तेमाल किया। अमेरिका दुनिया का एकमात्र देश है जो सैन्य रूप से घातक इस बम को अत्याधुनिक स्टील्थ बी2 बमवर्षक से गिराने में समक्ष है। खबर विस्तार से
3. अमेरिका ने ईरान पर मदर ऑफ ऑल बम' गिराकर रच दिया इतिहासईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अब सुपर पावर अमेरिका की भी एंट्री हो गई है। अमेरिका ने ईरान के परमाणु संयंत्रों पर बम बरसाए। अमेरिका ने ईरान के तीनों परमाणु संयंत्र नष्ट करने का दावा किया है। भारत के रक्षा विशेषज्ञों ने अमेरिका के इस कदम का स्वागत किया है। खबर विस्तार से
4. जजों के रिटायरमेंट के बाद नियुक्ति पर संसदीय समिति करेगी मंथनसंसद की एक समिति उच्च न्यायपालिका में जजों के लिए आचार संहिता पर चर्चा करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही सरकार दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। जस्टिस वर्मा राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने आवास से बेहिसाबी नकदी की बरामदगी के कारण जांच के घेरे में हैं। खबर विस्तार से
5. नेतन्याहू ने ट्रंप को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए कैसे मनायाअमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया। राष्ट्रपति ट्रम्प ने हमले की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि ईरान की तीन परमाणु सुविधाएं नष्ट हो गई हैं। नेतन्याहू ने ट्रंप को हमले के लिए मनाया। इजरायल की सफलता से ट्रम्प प्रभावित थे। अमेरिका ने फोर्डो, इस्फहान और नतांज को निशाना बनाया। खबर विस्तार से
अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें 1. जम्मू में तैनात फौजी और उसका सहयोगी जासूसी में अरेस्ट 2. पनवेल एक्सप्रेस में अचानक घुसी भीड़, दम घुटने से एक की मौत 3. अहमदाबाद विमान हादसे में बड़ा अपडेट, डीएनए मिलान पूरा! 4. दिल्ली 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी तैयार 5. 'नौवीं फेल' सुनकर तेजस्वी को कैसा लगता है?
अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें 1. प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया का एक और बड़ा ऐलान 2. ईरान पर हमले की आ गईं तस्वीरें, यहां से घुसे बंकर बस्टर बम 3. भारत ने भांप लिया था खतरा... 'होर्मुज' बंद हुआ तो हमें नहीं टेंशन 4. पहलगाम हमले के आतंकियों को पनाह देने वाले पकड़ाए 5. अमेरिका बनाम ईरान... पाकिस्तान किसकी तरफ?
गुड मॉर्निंग इंडिया की हमारी यह पहल आपको कैसी लग रही है? लगातार अपडेट्स कर इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें आपके सुझाव चाहिए। इसलिए आपनी महत्वपूर्ण राय देने के लिए आप हमसे (selfiewithnbt@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं। आपका दिन शुभ हो...
कैसे हैं आप?
सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट पर।
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आज ईरान के विदेश मंत्री मुलाकात करेंगे।
- 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आएंगे।
- वाम छात्र संगठनों की मारपीट के खिलाफ एबीवीपी ने आज शैक्षणिक बंद का आह्वान किया है।
अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर... 1. अमेरिकी हमले के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीतइजरायल-ईरान जंग में अमेरिका की एंट्री हो चुकी है। ईरान पर अमेरिकी हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात की। पीएम मोदी ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच तत्काल 'तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति' का आह्वान किया। मालूम हो कि इजरायल-ईरान संकट दसवें दिन में प्रवेश कर गया है। खबर विस्तार से 2. ना पाकिस्तान और ना ही अफगानिस्तान... फिर ईरान तक कैसे पहुंचे B-2 बमवर्षक?अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर मिसाइल हमला कर दुनिया को हैरान कर दिया है। इसी के साथ अमेरिका ने ईरान के खिलाफ इजरायल के युद्ध में शामिल होने का भी ऐलान कर दिया है। अमेरिका ने बताया है कि उसने ईरान के फोर्डो परमाणु संवर्धन संयंत्र को तबाह करने के लिए अपने बहुचर्चित ‘बंकर-बस्टर’ बम का इस्तेमाल किया। अमेरिका दुनिया का एकमात्र देश है जो सैन्य रूप से घातक इस बम को अत्याधुनिक स्टील्थ बी2 बमवर्षक से गिराने में समक्ष है। खबर विस्तार से
3. अमेरिका ने ईरान पर मदर ऑफ ऑल बम' गिराकर रच दिया इतिहासईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अब सुपर पावर अमेरिका की भी एंट्री हो गई है। अमेरिका ने ईरान के परमाणु संयंत्रों पर बम बरसाए। अमेरिका ने ईरान के तीनों परमाणु संयंत्र नष्ट करने का दावा किया है। भारत के रक्षा विशेषज्ञों ने अमेरिका के इस कदम का स्वागत किया है। खबर विस्तार से
4. जजों के रिटायरमेंट के बाद नियुक्ति पर संसदीय समिति करेगी मंथनसंसद की एक समिति उच्च न्यायपालिका में जजों के लिए आचार संहिता पर चर्चा करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही सरकार दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। जस्टिस वर्मा राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने आवास से बेहिसाबी नकदी की बरामदगी के कारण जांच के घेरे में हैं। खबर विस्तार से
5. नेतन्याहू ने ट्रंप को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए कैसे मनायाअमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया। राष्ट्रपति ट्रम्प ने हमले की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि ईरान की तीन परमाणु सुविधाएं नष्ट हो गई हैं। नेतन्याहू ने ट्रंप को हमले के लिए मनाया। इजरायल की सफलता से ट्रम्प प्रभावित थे। अमेरिका ने फोर्डो, इस्फहान और नतांज को निशाना बनाया। खबर विस्तार से

अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें 1. जम्मू में तैनात फौजी और उसका सहयोगी जासूसी में अरेस्ट 2. पनवेल एक्सप्रेस में अचानक घुसी भीड़, दम घुटने से एक की मौत 3. अहमदाबाद विमान हादसे में बड़ा अपडेट, डीएनए मिलान पूरा! 4. दिल्ली 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी तैयार 5. 'नौवीं फेल' सुनकर तेजस्वी को कैसा लगता है?
अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें 1. प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया का एक और बड़ा ऐलान 2. ईरान पर हमले की आ गईं तस्वीरें, यहां से घुसे बंकर बस्टर बम 3. भारत ने भांप लिया था खतरा... 'होर्मुज' बंद हुआ तो हमें नहीं टेंशन 4. पहलगाम हमले के आतंकियों को पनाह देने वाले पकड़ाए 5. अमेरिका बनाम ईरान... पाकिस्तान किसकी तरफ?
You may also like
राजस्थान में में दिनदहाड़े चोरी! घर से गायब हुई नकदी और कीमती जेवरात, 1 लाख कैश समेत 60 तोला सोना-चांदी लेकर फरार
मानसून की एंट्री के साथ पश्चिमी राजस्थान में झमाझम का दौर शुरू! कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
बुमराह और हैरी ब्रुक ने ऐसा क्या किया कि टेस्ट में बना हुआ है संतुलन
IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर बने जसप्रीत बुमराह
Chanakya Niti:- पत्नी' को ये 5 बातें बताकर बुरे फंसते हैं पति, जीवनभर उनके इशारों पर नाचते हैं