'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया की मां का हाल ही निधन हो गया, जिससे वह बुरी तरह टूट गए हैं। तन्मय वेकारिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। तन्मय ने यह तो नहीं बताया कि उनकी मां का निधन कैसे हुए, पर उन्होंने उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है।
तन्मय वेकारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने मां के साथ अपने बचपन की अनदेखी तस्वीरों की झलक दिखाई है। तन्मय मां को याद कर भावुक हो और अपने दिल का दर्द उड़ेल दिया।
तन्मय वेकारिया का मां के नाम भावुक नोट, उड़ेला दर्द
तन्मय वेकारिया ने लिखा, 'दुख की बात यह है कि आप उन्हें सिर्फ तस्वीरों में देख सकते हैं और दिल में महसूस कर सकते हैं। आप उन्हें गले नहीं लगा सकते, या फिर कभी उन्हें अपने सामने नहीं देख पाएंगे। माई तुम्हारी याद आती है। मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगा। मुझे पता है कि तुम वहां सबसे अच्छी जगह पर हो।'
फैंस ने 'बाघा' को दी हिम्मत- मां का आशीर्वाद हमेशा रहेगा
तन्मय वेकारिया के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब कमेंट किए। उन्होंने एक्टर को हिम्मत दी और उनकी मां को श्रद्धांजलि दी। फैंस ने एक्टर को हौसला देते हुए कहा कि उनकी मां हमेशा उनके साथ रहेंगी। उनका आशीर्वाद हमेशा उनके ऊपर रहेगा।'
तन्मय वेकारिया का करियर
तन्मय वेकारिया 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से साल 2008 से जुड़े हुए हैं। वह इसमें बाघा के रोल से घर-घर पहचान बना चुके हैं। वह एक पॉपुलर थिएटर आर्टिस्ट भी रह चुके हैं। उनके पिता अरविंद वेकारिया एक गुजराती एक्टर रहे। तन्मय ने अपने करियर में 'तारक मेहता...' के अलावा 'ढूंढते रह जाओगे' जैसे शो और गुजराती फिल्म 'समय चक्र टाइम स्लॉट' में भी काम किया।

You may also like

स्कूली ड्रेस पहने शराब खरीदने पहुंचनी छात्राएं, आबकारी विभाग ने दुकान के खिलाफ लिया तगड़ा एक्शन

आवारा कुत्तों का मुद्दा...27 अक्टूबर को केस की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, जानें अबतक क्या हुआ

न नहाता है न ब्रश करता है… महिला ने पति पर` किया मुकदमा कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला

हिंदुस्तान जिंक की 'सखी' पहल ने महिलाओं को दी 125.71 करोड़ की आर्थिक ताकत, 25 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

IPO GMP: खुलने से पहले ही इस IPO ने दिखाई अपनी ताकत, ग्रे मार्केट में ढाया कहर, क्या निवेशकों को होगा फायदा?