अगली ख़बर
Newszop

Bigg Boss 19 LIVE: फरहाना ने अशनूर को कहा पाखंडी और उठाए परवरिश पर सवाल, अभिषेक पर फेंका पानी तो जमकर हुआ बवाल

Send Push
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते बेघर होने के लिए आठ सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। हालांकि इसमें गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट सुरक्षित हैं क्योंकि एक को किसी ने नॉमिनेट किया नहीं और दूसरी कैप्टन होने के नाते बच गईं। अब आज के एपिसोड में फरहान को घरवालों को रैंकिंग देनी थी। और इस दौरान अशनूर कौर का उनसे भयंकर झगड़ा हुआ। इसके अलावा, अभिषेक बजाज के साथ भी उन्होंने जमकर लड़ाई की क्योंकि एक्ट्रेस ने उन पर सोते वक्त पानी फेंक दिया था।



फरहाना ने घरवालों को दी रैंकिंग



बिग बॉस ने सभी को असेम्बली रूम में बुलाया और कहा कि फरहाना को काफी कुछ कहा गया। उन्हें डायन, नागिन, बदतमीज कह गया। लेकिन उनकी ईमानदारी भी देखी गई कि उन्हें जो कहना होता है वह मुंह पर कहती हैं। किसी से डरती नहीं। इसलिए इन घरवालों को फरहाना उनकी लायकता को देखते हुए नंबर देकर रैंक करें। 20 मतलब हाइएस्ट रैंक और -10 का मतलब लोवेस्ट रैंक।



फरहाना ने -10 मृदुल को दिया कि ये बहुत बचकर खेल रहे हैं। लगातार नॉमिनेट हो गए हैं। कहीं बोल नहीं रहे हैं। फैंस बचा लेंगे। सिर्फ तान्या को दुश्मन बनाकर चल रहे हैं। -8 को नीलम दिया। कहा कि वह उन्हें सबसे मजबूत कंटेस्टेंट देखती हैं लेकिन वह नॉमिनेशन से बचती हैं। वह उससे डरती हैं। तो मृदुल ने कहा कि आपने ये बात तब क्यों नहीं कही, जब उसके दोस्त नीलम को बचाने वाले को ही वोट दे रहे थे। नीलम ने भी हामी भरी। फिर -3 गौरव खन्ना को दिया। कहा कि वह बोल नहीं पा रहे हैं। कहीं कोई ओपिनियन नहीं। सीक्रेट रूम में भी मैंने आपको इसलिए चुना क्योंकि मुझे ऐसा लगा कि आप ऐसी इमेज बाहर देना चाहते हैं, या तो आप घर पर प्ले नहीं कर पा रहे या फिर फेक कर रहे हैं। कई लोग बिना कैप्टेंसी के फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं। गौरव ने कहा कि वह ऐसे ही हैं। -1 अशनूर को दिया और कहा कि वह हमेशा अभिषेक के साथ होती हैं। पूरी पर्सनालिटी दब चुकी है। क्योंकि अभिषेक का झगड़ा जिससे है, उससे ही उनकी भी लड़ाई है। इन हफ्तों में पर्सनालिटी नहीं है। इस दौरान फरहाना ने अशनूर को हिप्पोक्रेट कहा। अशनूर ने कहा कि उनका अभिषेक के साथ है रिश्ता तो है। और सबसे बड़ी हिप्पोक्रेट आप हैं क्योंकि आपने पहले कुनिका का पक्ष लिया और दो घंटे बाद उन्हें गालियां दी। इसके बाद अभिषेक भी कूदे और वह बोले तो फरहाना ने उन्हें सेक्रेटरी कह दिया। फरहाना ने प्रणित को 0 दिया। कहा कि वह अवेज की वजह से दिख रहे थे। वह मुद्दों में घुसते हैं लेकिन कोई लॉजिकल नहीं होता। प्रणित ने कहा कि ये टास्क लॉजिक और इललॉजिक का है नहीं। वह अवेज की वजह से दिखते तो वह जाते और अवेज रुकते लेकिन अपनी वजह से रुके हैं क्योंकि वह दिख रहे थे।



तान्या ने खुद को 20 पर रखने की बात कही

15 पर नेहल को रखा। कहा कि सीक्रेट रूम में जो देखा है, उसे यहां रखेंगे तो सत्ता पलट जाएगी। 17 पर अभिषेक बजाज को रखा। कहा कि इनकी हैप्पनिंग पर्सनालिटी है। अमल ने कहा कि अब बजाज को लग रहा कि वह लड़े कैसें। फरहाना ने कहा कि अभिषेक अपनी ओपिनियन रखते हैं। बसीर को 13 पर रखा। कहा कि उन्हें पता है कि कहां और कैसे बोलना है। डरते नहीं हैं। 20 पर शहबाज को रखा है। कहा कि उन्होंने काफी कुछ किया है। 10 पर जीशान को रखा। कहा कि उनकी बातें रखी जाती हैं। वह कन्वेंस कर लेते हैं सामने वाले को। जीशान ने कहा कि वह हैं मास्टरमाइंड। 8 पर तान्या को रखा। कहा कि वह कुछ भी कहे लेकिन उसके बारे में बातें होती हैं। उनके रिश्ते सबसे बने हुए हैं। और बॉन्ड की काफी स्ट्रॉन्ग हैं। वीकेंड पर भी इनके बारे में बात होती है। लेकिन तान्या ने कहा कि वह 20 पर खुद को देखती हैं क्योंकि शुरू से ही दिख रही हैं। कुनिका को 5 पर रखा। कहा कि इनको जो बोलना होता है वो बोल देती हैं। भले नेगेटिव हो या पॉजिटिव। अमल को 2 पर रखा। कहा कि कुछ हफ्ते सोते हुए बीती लेकिन कैप्टेंसी से राइज हुए।



घर में रैंकिंग के हिसाब से मिला राशन

रैंकिंग के बाद जीशान और कुनिका में बहस होती है। एक्ट्रेस, जीशान से कहती हैं कि वह औरतों को कमजोर समझती हैं तो राइटर ने कहा कि जाकर गैंग्स ऑफ वासेपुर देखना। इधर तान्या और शहबाज से भी फरहाना की चुगली की कि उन्होंने दिमाग लगाकर नेहल को 15 और अभिषेक को 17 नंबर दिया। फिर अशनूर और बजाज से बोले कि मास्टरमाइंड ने ये दिमाग लगाया कि 17 नंबर पर बजाज को और नेहल को 15 देती हूं। वह ग्रुप में एंटर होना चाहती है कि नेहल ने फरहाना को समझा दिया है। अशनूर ने कहा कि हमें समझ आ रहा है। घरवालों को राशन, उनकी रैकिंग के हिसाब से दिया गया। अगर शहबाज को 20 मिला है तो उसे 20 बोरियां, गोडाउन में रखना होगा। बिग बॉस एक-एक करके घरवालों को स्टोर रूम में बुलाएंगे। और अंत में गोडाउन में जो भी राशन होगा, वही बेसिक राशन होगा। प्रणित के आगे 0 है तो वह गार्डन एरिया में रहेंगे और देखेंगे कि कोई राशन के बारे में बात न करे। और फरहाना बेडरूम में रहेंंगी। कुनिका को पहले भेजा और कहा कि वह 5 बोरियां ले सकती हैं। इसके बाद शहबाज को भेजती हैं। फिर नीलम को भेजते हैं और कहते हैं कि वह -8 होने के कारण, गोडाउन में रखी बोरियों में से 8 बोरियां स्टोर रूम में रख दें। फिर नेहल 15 बोरियां लेकर गईं। इसके बाद जीशान आए और उन्होंने 10 बोरियां लीं। इसके बाद गौरव ने तीन बोरियां वापस रख दीं। बसीर आए और 13 बोरियां स्टोर रूम से ली। इसके बाद तान्या ने 8 बोरियां ली और कहा कि वह जैगरी नहीं लेंगी क्योंकि कुनिका खाएंगी। इसके बाद अमल आए और उन्होंने दो बोरियां गोडाउन में रखी और फिर ओशनूर ने 1 बोरी उठाकर स्टोर रूम में रखी। मृदुल ने 10 बोरियां स्टोर रूम में रख दी। फिर अभिषेक जाते हैं वह 17 बोरियां लाते हैं।



अभिषेक बजाज पर फरहाना ने फेंका पानी



जीशान ने अशनूर को बता दिया कि उन्होंने प्रणित के तीन अंडे चोरी किए थे और उन्हें ये लौटा दिया। फिर जाकर बसीर को बताया कि उन्होंने अशनूर को लौटा दिया। फिर अमल भड़क गए कि उन्होंनें ऐसा क्यों किया। साथ ही कहा कि जीशान, अभिषेक के साथ बैठकर बैठ रहे हैं। हंस रहे हैं। सही दिखने के चक्कर में बेवकूफ दिख रहे हैं। तो जीशान ने कहा कि वह किसके लिए सही दिख रहे हैं। इस हफ्ते चले जाएंगे तो रहना आराम से। इनके विचारों से बोलो, ये नहीं होगा। कैमरे पर देखकर कहा कि जनता वोट देना तो देना। एहसान नहीं करना। क्योंकि एहसान तो किसी के बाप का नहीं रखा।



शहबाज की बातों से हंस-हंसकर हुआ सबका बुरा हाल

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें