देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश और आंधी आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश का मौसममौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, आज लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर का मौसमदिल्ली-एनसीआर में आज मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। IMD के मुताबिक, यहां का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दोपहर के समय तेज धूप और लू से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बिहार में येलो अलर्ट जारीबिहार के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने पटना, गया, भागलपुर समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने और तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने जैसी घटनाओं से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिहार में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
The post first appeared on .
You may also like
जेडी वेंस का भारत दौरा: पीएम मोदी से होगी मुलाक़ात, क्या टैरिफ़ पर आगे बढ़ेगी बात?
'हम पर लग रहा कार्यपालिका के अधिकारों में दखल देने का आरोप', बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग पर बोले जस्टिस गवई
कांग्रेस के 'युवराज' विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
Ayush Mhatre ने रचा इतिहास, Chennai Super Kings के लिए 17 साल की उम्र में डेब्यू करके तोड़ा 17 साल पुराना महारिकॉर्ड
हरिद्वार की युवती पर मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म का आरोप, धर्म परिवर्तन का मामला