मॉस्को। बड़ी खबर रूस से आई है। बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अब यूक्रेन के खिलाफ पूर्ण युद्ध का एलान कर सकते हैं। रूस 24 फरवरी 2022 से ही यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रहा था। यूक्रेन की स्पेशल फोर्सेज ने रविवार को 4 ट्रकों में लादकर रूस में ड्रोन दाखिल कराए थे। इन ड्रोन से रूस के 4 एयरबेस पर हमला किया गया था। खबरों के मुताबिक यूक्रेन के इस ड्रोन हमले से रूस के 41 स्ट्रैटेजिक बम गिराने वाले विमान नष्ट हुए। इसके बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन स्ट्रैटेजिक मिसाइल फोर्स के अफसरों के साथ अहम बैठक की थी। बताया जा रहा है कि पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सबसे खतरनाक ओरेश्निक का इस्तेमाल करने की छूट सेना को दी है। जानिए कि ये ओरेश्निक क्या है?
ताजा जानकारी के मुताबिक रूस की सेना ने अपने सबसे खतरनाक ओरेश्निक मिसाइलों को तैयार करना शुरू कर दिया है। ओरेश्निक मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल है। ये आवाज से 10 गुना ज्यादा यानी 12300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भरती है। इस वजह से ओरेश्निक मिसाइलों को रोकना आसान नहीं है। हर ओरेश्निक मिसाइल में 6 वॉरहेड होते हैं। यानी एक मिसाइल से 6 अलग-अलग जगह हमला किया जा सकता है। रूस ने 21 नवंबर 2024 को यूक्रेन पर एक ओरेश्निक मिसाइल दागी थी, लेकिन उसके बाद रूस ने यूक्रेन पर और ओरेश्निक मिसाइल नहीं दागी। अब जबकि यूक्रेन ने रूस के एयरबेसों पर विमानों को नष्ट किया, तो इससे उस पर रूसी सेना का बड़ा हमला हो सकता है।
BREAKING: Major Ukrainian FPV drone swarm hits Russian airbases.
— Clash Report (@clashreport) June 1, 2025
Massive FPV drone attacks struck Olenya and Belaya airbases.
Several Russian Tu-95MS strategic bombers on fire. pic.twitter.com/GFxWt4EJ1O
अगर यूक्रेन की बात करें, तो यूरोपीय देश उसे सैन्य और आर्थिक मदद दे रहे हैं। जो बाइडेन के राष्ट्रपति रहते अमेरिका ने भी लगातार यूक्रेन की आर्थिक और सैन्य मदद की थी। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन की जंग रुकवाने की कोशिश की। ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से साफ कहा भी था कि वो तीसरे विश्व युद्ध की तरफ जा रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने साफ कहा है कि वो यूक्रेन को नाटो का हिस्सा नहीं बनने देंगे। साथ ही यूक्रेन के क्रीमिया, डोनबास और दोनेत्स्क इलाकों को भी पुतिन रूस के ही कब्जे में रखना चाहते हैं। वहीं, जेलेंस्की लगातार ये मांग करते रहे हैं कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनाया जाए। साथ ही उनका ये भी कहना है कि यूक्रेन का कोई हिस्सा वो रूस के कब्जे में नहीं जाने देंगे।

The post appeared first on .
You may also like
विराट कोहली: 20 लाख रुपये से शुरू हुए सफ़र का 18 साल लंबा इंतज़ार
20 मिनट की तेज बारिश ने मचाई अफरा-तफरी, गंगा प्रसादी में घुसा गंदा पानी, थालियां छोड़कर भागे श्रद्धालु
आरसीबी की ऐतिहासिक जीत: विराट और अनुष्का का इमोशनल पल
30 वैबसाइटें 3 मास्टरमाइंड इंजीनियर....राजस्थान में 150 करोड़ का ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाला, दुबई तक फैला था नेटवर्क
चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट ने नई नौकरियां, सीवरेज परियोजनाएं और वैट कटौती नीति समेत 47 प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी