इंटरनेट डेस्क। शंघाई सहयोग संगठन 2025 का आयोजन चीन के तियानजिंग में किया गया है। इस सम्मेलन में सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं, जिसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हैं। हालांकि, शहबाज ने संगठन की ग्रुप फोटोग्राफी के दौरान कुछ ऐसा किया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, ग्रुप फोटोग्राफी के दौरान शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने को आतुर दिखे। उनके इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में, ग्रुप फोटोग्राफी के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मेजबान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ जाते दिख रहे हैं।
जैसे ही पुतिन आगे बढ़ते हैं, उनके सामने कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष खड़े नजर आते हैं, जिनमें शहबाज शरीफ भी शामिल हैं। पुतिन इन नेताओं के सामने से सिर हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते हैं। तभी शहबाज शरीफ पीछे की लाइन से दौड़कर आगे आते हैं और मुस्कुराते हुए पुतिन की तरफ हाथ बढ़ाते हैं। हालांकि, तब तक पुतिन थोड़ा आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन वह पलटकर शहबाज से हाथ मिलाकर आगे बढ़ते हैं।
pc- aaj tak
You may also like
रजिस्ट्री शुल्क में हेराफेरी करने वाले अफसरों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
हैकाथाॅन में टीम 404 फाउंडर्स बनी विजेता
FASTag Annual Pass: हर टोल पर नहीं मिलेगी राहत, जानिए किन रास्तों पर बेकार है ये पास!
बॉक्स में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
प्यार` होने पर ऐसे इशारे करती हैं लड़कियां लेकिन 99% लड़के नहीं पकड़ पाते संकेत